Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal 18 November 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi

आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों को मिलेगी सफलता, काम को लेकर सफल होंगी सभी योजनाएं

Wed, 18 Nov 2026 05:46 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 18 Nov 2026 05:46 AM IST
सार

जानिए आज का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें नौकरी, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।
 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 November 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों को आज धन लाभ होने के योग हैं। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। हालांकि, अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। मेहनत का पूरा फल मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है।

वृषभ राशि
नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और तरक्की के अवसर बनेंगे। दिन सामान्य रहने वाला है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी।
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन दोस्तों के साथ अच्छा बीतेगा। परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। क्रश से भी बात होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि वालों को लंबे समय से प्रतीक्षित किसी काम में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होने का दिन है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार और निजी जीवन में सुखद माहौल रहेगा। 

सिंह राशि
आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। निवेश के लिए धन राशि जमा करने की योजना बनाएंगे। कोई भी फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें और धैर्य बनाए रखें। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बनाए रखने की कोशिश करें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।

तुला राशि
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार और करीबियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई नौकरी की खुशखबरी लेकर आ सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश से लाभ होगा। खानपान में संतुलन बनाए रखें और जरूरी जानकारियां साझा करने में सतर्क रहें।  नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।  

धनु राशि
आज नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। किसी भी समझौते पर आगे बढ़ने से पहले उसकी सभी शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। कोई आपसे मिलने के लिए भी आ सकता है।

मकर राशि
मकर राशि वालों को आज अपने आसपास के लोगों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन रहे हैं। अपनी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय रखें और किसी के साथ जरूरी बातें साझा करने में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का कानूनी पक्ष मजबूत हो सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेंगे। घर में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। काम को लेकर सावधानी रखना सही रहेगा।

मीन राशि
मीन राशि वालों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिल सकता है। वहीं, व्यापार में अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। संतान की संगति पर ध्यान दें और फिलहाल उधार लेने से बचें। पिता की बातों पर धैर्यपूर्वक विचार करें।


11 दिसंबर को शनिदेव होंगे मार्गी, इन राशियों का बुरा दौर होगा खत्म और मिलेंगे अच्छे अवसर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed