फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वक्री शुक्र: शुक्र की उल्टी चाल से बदलेंगे हालात, 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

Thu, 24 Sep 2026 01:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 24 Sep 2026 01:21 PM IST
सार

Venus Retrograde 2026: 3 अक्तूबर 2026 को शुक्र तुला राशि में वक्री होंगे। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, शुक्र की इस चाल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, कर्क और मकर राशि वालों के लिए करियर, धन और नए अवसरों के संकेत बन सकते हैं।

विज्ञापन
Venus Retrograde in Libra May Bring Positive Changes for These 3 Zodiac Signs
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 3 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12:45 बजे शुक्र वक्री गति शुरू करेंगे। - फोटो : amar ujala

Shukra Vakri 2026: ग्रहों की चाल में होने वाला बदलाव ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र को सुख-सुविधा, धन, प्रेम, कला और आकर्षण से जुड़ा ग्रह माना गया है। ऐसे में जब शुक्र अपनी चाल बदलते हैं तो इसका असर कुंडली के अलग-अलग भावों के अनुसार देखने को मिल सकता है। अक्तूबर में शुक्र तुला राशि में रहते हुए वक्री होने वाले हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 3 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12:45 बजे शुक्र वक्री गति शुरू करेंगे। इस परिवर्तन के दौरान खास तौर पर मिथुन, कर्क और मकर राशि वालों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन से जुड़े कुछ सकारात्मक संकेत बताए जा रहे हैं।


भाद्रपद पूर्णिमा 2026: 26 सितंबर से बदल सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे नए मौके
25 नवंबर को केतु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की के योग

Venus Retrograde in Libra May Bring Positive Changes for These 3 Zodiac Signs
3 अक्तूबर से शुरू होगी शुक्र की वक्री चाल - फोटो : adobe stock

3 अक्तूबर से शुरू होगी शुक्र की वक्री चाल
द्रिक पंचांग के अनुसार शुक्र 3 अक्तूबर 2026 को तुला राशि में वक्री होंगे। उनकी यह अवस्था करीब 42 दिनों तक रहने वाली है। 14 नवंबर को शुक्र मार्गी हो जाएंगे। इस बीच 6 नवंबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में वक्री ग्रह को सामान्य गति से अलग प्रभाव देने वाला माना जाता है। ऐसे में इस अवधि में पुराने मामलों की समीक्षा, अधूरे काम पूरे करने और पहले लिए गए फैसलों पर दोबारा विचार करने की स्थिति बन सकती है।

Venus Retrograde in Libra May Bring Positive Changes for These 3 Zodiac Signs
पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना मानी जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का यह बदलाव आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का इस्तेमाल करके काम में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी के जरिए अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में भी लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। कुछ जातकों को पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना मानी जा रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ पुराने कर्ज या वित्तीय दायित्व को कम करने की दिशा में भी प्रगति हो सकती है। इस दौरान अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Retrograde in Libra May Bring Positive Changes for These 3 Zodiac Signs
परिवार से जुड़ा कोई पुराना तनाव बातचीत के जरिए कम हो सकता है - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र की वक्री चाल निजी जीवन में राहत का संकेत दे सकती है। परिवार से जुड़ा कोई पुराना तनाव बातचीत के जरिए कम हो सकता है और घर का माहौल बेहतर होने की संभावना है। मानसिक दबाव में कमी आने से आप खुद को अधिक सहज महसूस कर सकते हैं। लंबे समय से अटके घरेलू मामलों को सुलझाने का भी मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। अगर कोई कानूनी या विवाद से जुड़ा मामला लंबे समय से चल रहा है तो उसमें सकारात्मक प्रगति की उम्मीद की जा सकती है।

विज्ञापन
Venus Retrograde in Libra May Bring Positive Changes for These 3 Zodiac Signs
नौकरी में नई भूमिका, जिम्मेदारी या काम का ऐसा अवसर मिल सकता है - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का वक्री होना पेशेवर जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। नौकरी में नई भूमिका, जिम्मेदारी या काम का ऐसा अवसर मिल सकता है जिससे आगे बढ़ने का रास्ता खुले। व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय नई योजनाओं पर काम करने का हो सकता है। आय के एक से अधिक स्रोत बनाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। खास तौर पर मीडिया, फैशन, संगीत, कला और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिल सकते हैं। हालांकि इस दौरान बढ़ती सुख-सुविधाओं और गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed