फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन तीन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ और तरक्की के योग

Thu, 24 Sep 2026 02:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 24 Sep 2026 02:49 PM IST
सार

संचार, व्यापार और बुद्धि के दाता बुध तुला राशि में गोचर करने के साथ-साथ स्वाति नक्षत्र में भी गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों के नौकरी-व्यापार में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
mercury transit in swati nakshatra on 1st october these zodiac sign will be lucky
बुध नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : Amar Ujala

ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार, बुद्धि, संचार, गणित, व्यापार और तर्क-वितर्क के कारक ग्रह माने जाते हैं। बुध चंद्रमा के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं , जो सबसे तेज गति से चलते हैं। बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। बुध अभी कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में विराजमान हैं। बुध 26 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे, फिर  01 अक्तूबर को स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे। स्वाति नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं। बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर करना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। पंचांग के अनुसार, बुध 01 अक्तूबर को सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो इस नक्षत्र में 12 अक्तूबर तक रहेंगे। आइए जानते हैं इससे किन-किन राशि वालों को लाभ होगा। 

mercury transit in swati nakshatra on 1st october these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर करना कई मामलों में खास रहेगा। आपकी राशि से चौथे भाव में बुध का संचरण होगा जिससे आपके सुखों में वृद्धि, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि और मकान-जमीन जायदाद आदि की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी-व्यापार में प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

भाद्रपद पूर्णिमा 2026: 26 सितंबर से बदल सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे नए मौके

mercury transit in swati nakshatra on 1st october these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। आपकी राशि में बुध लग्न भाव में विराजमान हैं। जिससे आपको कई गुने की प्राप्ति हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। लंबे समय से आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। जो लोग व्यापार में उनको बिजनेस में सकारात्मक असर भी देखने को मिलेगा। व्यापार में बनाई गई रणनीतियां बहुत ही कारगर साबित हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी और पार्टनर संग अच्छा समय बीतेगा। 

25 नवंबर को केतु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की के योग

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in swati nakshatra on 1st october these zodiac sign will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर करना बहुत ही लाभकारी रहेगा। बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करेंगे, इससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। इस दौरान नई नौकरी की प्राप्ति योग बन रहे हैं। आपके काम की सराहना होगी और व्यापार में कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होगी। 

लक्ष्मी नारायण योग: 26 सितंबर से 2 दिसंबर तक इन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन, घर-परिवार में बनी रहेगी खुशियां
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed