Vastu Upay For Love Marriage: यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, लेकिन हर बार बात बनते-बनते बिगड़ जाती है, तो इसकी वजह सिर्फ सामाजिक दबाव नहीं हो सकती। कई बार घर का वास्तु दोष भी रिश्तों में बाधा बनता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष दोनों मानते हैं कि सकारात्मक ऊर्जा रिश्तों को मजबूत बनाती है, लेकिन अगर घर में कुछ ऊर्जा अवरोध पैदा कर रहे हों, तो सबसे पहले असर आपसी संबंधों पर ही पड़ता है।
Vastu Tips: लव मैरिज में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, लेकिन हर बार बात बनते-बनते बिगड़ जाती है, तो कुछ आसान वास्तु और ज्योतिष उपायों को आजमाकर आप अपनी मुश्किलों को आसान कर सकते हैं।
माता-पिता के कमरे में करें ये बदलाव
दीवारों का रंग
गहरे रंग जैसे काला, गहरा भूरा या डार्क ग्रे कमरे में कठोरता और जिद का कारण बनते हैं। इनकी जगह हल्के गुलाबी, पीले या क्रीम रंग का प्रयोग करें जो भावनात्मक संतुलन और अपनापन बढ़ाते हैं।
दक्षिण-पश्चिम दिशा का ध्यान
यदि माता-पिता का कमरा दक्षिण-पश्चिम दिशा में है, तो यह स्थायित्व का प्रतीक है। इस दिशा में भारी फर्नीचर या लोहे की चीजें रखने से व्यवहार में कठोरता बढ़ती है। हल्के रंग और लकड़ी का हल्का फर्नीचर उपयुक्त होता है।
ऐसी तस्वीरें हटाएं जो अकेलेपन, उदासी या तनाव को दर्शाएं। उनकी जगह परिवार की मुस्कुराती हुई तस्वीरें या सौहार्द दिखाने वाली पेंटिंग लगाएं।
ताजे फूल या क्रिस्टल बॉल रखें
ताजे फूल या रंगीन क्रिस्टल बॉल से कमरे में सकारात्मक ऊर्जा आती है और विचारों में संतुलन बनता है।
- हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाएं और “ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
- सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करें ताकि चंद्रमा शांत हो और माता-पिता के मन में भी शांति आए।
- प्रतिदिन अपने इष्टदेव को जल चढ़ाकर विवाह में सफलता की प्रार्थना करें।
- लड़कियां शुक्रवार और लड़के बुधवार का व्रत रखें, ये दिन प्रेम और सौहार्द के प्रतीक माने जाते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।