मेष राशि
आज का दिन नए लोगों से मिलने के संकेत दे रहा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन आपको किसी को बड़ा कर्ज देने से बचना होगा। कारोबार को लेकर फैसले सोच-समझकर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। ध्यान रहें खुद को ज्यादा न थकाएं।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके और बातचीत से वरिष्ठ तथा सहकर्मी प्रभावित होंगे। शाम को कुछ समय ध्यान के लिए आप निकाल सकते हैं। करियर में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज आपका आकर्षण और प्रभाव लोगों को सहज ही अपनी ओर खींचेगा। दोस्तों के बीच आपकी तारीफ हो सकती हैं। वहीं, आज जोखिम भरे निवेश से दूरी रखें। दिमाग को आराम देने के लिए रात में कुछ समय शांत वातावरण में बिताएं।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन खास हो सकता है, क्योंकि कोई आपसे मिलने आ सकता है। स्वास्थ्य में ऊर्जा अच्छी रहेगी, फिर भी काम के बीच छोटे ब्रेक लेते रहें। लेकिन काम के दबाव में नींद और खान-पान को नजरअंदाज न करें।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज थोड़ा दिन थकान भरा हो सकता है। इसके अलावा काम को लेकर बीच-बीच में आत्मविश्वास की कमी या अकेलेपन का एहसास परेशान कर सकता है। शाम को आपसे कोई मुलाकात करने आ सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।