फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, कार्य सिद्धि और सफलता के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Sat, 29 Mar 2025 07:03 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 29 Mar 2025 07:03 AM IST
सार

धार्मिक मान्यता कि अनुसार सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के मूल मंत्रों का जाप करने से जीवन में उन्नति और सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान किन मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन
Surya Grahan mantra jaap chant these mantras on solar eclipse to get success
सूर्य ग्रहण पर करें इन विशेष मंत्रों का जाप - फोटो : adobe stock

Surya Grahan Mantra Jaap: चैत्र अमावस्या के दिन इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसी दिन शनि अमावस्या भी है, जिसके कारण इसे ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व दिया जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान-पुण्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही यदि ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए इस दौरान विशेष मंत्रों का जाप किया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है।



साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह ग्रहण दोपहर 2:21 बजे प्रारंभ होगा और शाम 6:14 बजे समाप्त होगा। धार्मिक मान्यता कि अनुसार सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के मूल मंत्रों का जाप करने से जीवन में उन्नति और सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान किन मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहेगा।

 

मीन राशि में बनेगा 6 ग्रहों का षडग्रही योग, 29 मार्च के बाद चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत

Surya Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: सूर्य ग्रहण में कुछ दिन शेष, जान लें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव


 
Surya Grahan mantra jaap chant these mantras on solar eclipse to get success
सूर्य ग्रहण पर विशेष मंत्र जाप - फोटो : adobe
सूर्य ग्रहण पर विशेष मंत्र जाप
सूर्य मूल मंत्र- ऊं ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य: श्रीं।
सूर्य मूल मंत्र का ग्रहण काल में जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इस मंत्र का प्रभाव अधिक लाभकारी हो, इसके लिए स्नान करने के बाद एकांत में या पूजा स्थल पर ध्यानपूर्वक जाप करें।
 
Surya Grahan mantra jaap chant these mantras on solar eclipse to get success
सूर्य ग्रहण पर विशेष मंत्र जाप - फोटो : adobe stock
तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन।
हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥

अर्थ- अंधकाररूपी महाशक्तिशाली राहु, जो चंद्रमा और सूर्य को प्रभावित करते हैं! कृपया स्वर्णतारा दान के माध्यम से मुझे शांति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan mantra jaap chant these mantras on solar eclipse to get success
सूर्य ग्रहण पर विशेष मंत्र जाप - फोटो : Adobe Stock
 विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत।
 दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥

अर्थ- हे विधुन्तुद! सिंहिकानंदन अच्युत! कृपया इस दान के माध्यम से ग्रहणजनित भय से मेरी रक्षा करें।
विज्ञापन
Surya Grahan mantra jaap chant these mantras on solar eclipse to get success
सूर्य ग्रहण पर विशेष मंत्र जाप - फोटो : Adobe Stock
मंत्र जाप के लाभ
सूर्य ग्रहण के समय इन मंत्रों का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और करियर में सफलता हासिल होती है। यदि ये मंत्र केवल ग्रहण के समय ही नहीं, बल्कि प्रत्येक रविवार को भी जाप किए जाएं, तो शुभ परिणाम और अधिक प्रभावी होते हैं।
 

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed