फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण आज, जानें किस राशि वालों को होगा लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें

Sat, 29 Mar 2025 06:59 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 29 Mar 2025 06:59 AM IST
सार

Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन, नक्षत्रों में प्रवेश और युति निर्माण के साथ-साथ ग्रहण को भी महत्वपूर्ण घटना माना गया है। इसके प्रभाव सभी 12 राशियों समेत देश- दुनिया की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती हैं।

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 date and impact on Mesh kark and makar Rashi
Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन, नक्षत्रों में प्रवेश और युति निर्माण के साथ-साथ ग्रहण को भी महत्वपूर्ण घटना माना गया है। - फोटो : adobe

Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन, नक्षत्रों में प्रवेश और युति निर्माण के साथ-साथ ग्रहण को भी महत्वपूर्ण घटना माना गया है। इसके प्रभाव सभी 12 राशियों समेत देश- दुनिया की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती हैं। बता दें, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस बार 29 मार्च को सूर्य ग्रहण है।



इसका समय दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। हालांकि सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान, सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा ग्रह सभी मीन में विराजमान होंगे, जो इस ग्रहण के प्रभाव को महत्वपूर्ण बना रहे हैं। ऐसे में साल के पहले सूर्य ग्रहण से कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ की प्राप्ति, तो कुछ जातकों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं

Surya Grahan 2025 date and impact on Mesh kark and makar Rashi
व्यापार में नुकसान हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको कार्यों में कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। कोर्ट के मामले परेशान करेंगे। निवेश करने से बचना होगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

Surya Grahan 2025 date and impact on Mesh kark and makar Rashi
य के नए-नए स्त्रोत आपको मिलेंगे। करियर में उन्नति के नए-नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक साल का पहला सूर्य ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए खास हो सकता है। आपको निवेश में लाभ की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्त्रोत आपको मिलेंगे। करियर में उन्नति के नए-नए अवसर आपको प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2025 date and impact on Mesh kark and makar Rashi
यह समय वृश्चिक राशि वालों के लिए कठिनाइयों से भरा हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
यह समय वृश्चिक राशि वालों के लिए कठिनाइयों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में समस्या आ सकती है। इस समय आप किसी यात्रा पर जाने से बचें। इस दौरान संपत्ति से संबंधित विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 date and impact on Mesh kark and makar Rashi
आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होने की पूरी संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होने की पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। धन की प्राप्ति होने से पहले के मुकाबले आपकी जीवनशैली में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में बेहतर अवसरों की भी प्राप्त होगी। जिन लोगों का अपना कोई व्यवसाय है उनको इसमें मुनाफा हासिल हो सकता है।


 
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Shukra Aditya Rajyog: मार्च में बनेगा महायोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत 
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Shani Gochar 2025: शनिदेव करेंगे मीन राशि में गोचर, धनु राशि पर कैसा होगा असर ? 
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed