फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Gochar 2025 Date Know Shani Sade Sati And Impact on Sagittarius Zodiac Signs

Shani Gochar 2025: शनिदेव करेंगे मीन राशि में गोचर, धनु राशि पर कैसा होगा असर ?

Wed, 19 Mar 2025 06:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 19 Mar 2025 06:24 AM IST
सार

Shani Gochar 2025: शनि सबसे धीमे चलने वाले ग्रह हैं और यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। 

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Date Know Shani Sade Sati And Impact on Sagittarius Zodiac Signs
Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का गोचर मीन राशि में होगा - फोटो : adobe stock

विस्तार

Shani Gochar 2025: शनि अब अगले ढाई साल में गुरु की राशि मीन में रहेंगे। शनिदेव 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जहां शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ की यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करते ही मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू जाएगी और पहले से कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी। धनु राशि पर ढैय्या शुरू हो जाएगी और वृश्चिक राशि पर खत्म हो जाएगी। शनि का राशि परिवर्तन साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होगा। आइए जानते हैं धनु राशि के जातकों पर शनि के गोचर का कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

विज्ञापन


धनु राशि पर शनि के गोचर का प्रभाव
शनि का गोचर 29 मार्च 2025 के बाद आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा।  धनु राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। शनि का गोचर धनु राशि के जातकों के चौथे भाव में होने से माता का सुख मिलेगा, वाहन और मकान का सुख प्राप्त होगा। धनु राशि के जातकों पर 29 मार्च के बाद शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। चौथे भाव में शनि के विराजमान होने पर यह आपके छठे, दशम और लग्न भाव में द्दष्टि होगी। ऐसे में शनिदेव का गोचर मीन राशि में होने से संपत्ति में अच्छा खासा लाभ देखने को मिल सकता है। नई संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है। जिन जातकों को कोई बीमारी काफी लंबे समय से परेशान कर रही थी उससे निजात मिलने की संभावना है। लेकिन इस दौरान कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

 
ज्योतिष में शनि का महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे अहम और शक्तिशाली ग्रह माना गया है। शनि न्याय, कर्म, मेहनत, पीड़ा, कष्ट, संघर्ष और धैर्य के कारक ग्रह होते हैं। सभी नवग्रहों में कर्मफलदाता शनि सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, इस तरह से सभी 12 राशियों का एक चक्कर को पूरा करने के लिए शनि 30 वर्ष का समय लेते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे शक्तिशाली और प्रभावी इसलिए होते हैं क्योंकि यहीं एकमात्र ग्रह हैं जिनके पास साढ़ेसाती और ढैय्या है। हर एक जातकों के जीवन में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का व्यापक असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Shani SadiSati Upay: शनि की साढ़ेसाती के मुक्ति के लिए शनिवार से शुरू करें यह उपाय, जीवन में होगा बदलाव


आमतौर पर शनि का नाम आते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है कि शनि की टेढ़ी नजर न पड़ जाए, लेकिन शनि एक न्यायप्रिय ग्रह हैं जो लोगों को उनके कर्मों के आधार पर ही शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार की द्दष्टि अगर किसी पर पड़ जाय तो उसका कुछ न कुछ अनिष्ट जरूर होता है। शनि को मकर और कुंभ राशि का स्वमित्व प्राप्त है। ये तुला राशि में उच्च के होते हैं जबकि मेष राशि में नीच के होते हैं। शनि की बुध, शुक्र और राहु के साथ मित्रता रहती है जबकि सूर्य, चंद्रमा और मंगल के साथ इनका शत्रुवत व्यवहार होता है। जबकि देवगुरु बृहस्पति और केतु से इनका संबंध सम रहता है।

Ketu Gochar: होली के बाद केतु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

आपको बता दें कि न्याय के देवता शनि इस साल 29 मार्च को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और कंटक शनि की पनौती से छुटकारा मिल जाएगा वहीं कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी। 

Grah Gochar: मीन राशि में बनेगा सप्तग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed