मार्च का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दौरान तीन प्रमुख राजयोग बन रहे हैं। ये राजयोग कुछ राशियों के भाग्य को नया मोड़ दे सकते हैं, जिससे उन्हें धन, समृद्धि और तरक्की के शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।
Shukra Aditya Rajyog: मार्च में बनेगा महायोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Rajyog in March Month: शुक्रादित्य राजयोग कुछ राशियों के लिए जबरदस्त सफलता और तरक्की के द्वार खोल सकता है। सही समय पर सही निर्णय लेने से करियर और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है।
मार्च में बनने वाले तीन खास राजयोग
शुक्र-आदित्य योग – जब सूर्य और शुक्र एक ही राशि में आते हैं, तो यह योग बनता है। यह व्यक्तित्व में निखार लाता है, करियर में उन्नति देता है और मान-सम्मान बढ़ाता है। शनिदेव चैत्र अमावस्या यानी 29 मार्च के दिन कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में सूर्य देव और सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। सूर्य और शुक्र की युति से शक्रादित्य राजयोग बना है।
बुधादित्य योग – सूर्य और बुध की युति से बनने वाला यह योग बुद्धिमानी और तर्क शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।
लक्ष्मी-नारायण योग – शुक्र और बुध का मिलन आर्थिक समृद्धि और व्यापार में अपार सफलता दिलाने वाला योग बनाता है।
कई वर्षों के बाद एक साथ ये तीन शुभ योग बनने जा रहे हैं, जो कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
वृषभ राशि
इस साल वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और निवेश व संपत्ति से जुड़े फैसले फायदेमंद रहेंगे। धन संचय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जिससे नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय प्रमोशन और वेतन वृद्धि का संकेत दे रहा है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग कई महीनों तक लाभकारी रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होंगे। यदि आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। नई योजनाओं पर काम करने का यह सही समय है। संपत्ति से जुड़े लेन-देन से भी लाभ मिलेगा और धन आगमन के नए स्रोत खुल सकते हैं। कारोबारियों को जबरदस्त मुनाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह राजयोग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस दौरान अचानक धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी और सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में तेजी से उन्नति होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई योजनाओं को लागू करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। बुध ग्रह की कृपा से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप कई बड़े प्रोजेक्ट अपने नाम कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।