फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 अक्तूबर को सूर्य बनाएंगे नीचभंग राजयोग, तुला समेत इन 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Sat, 26 Sep 2026 12:47 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 26 Sep 2026 12:47 PM IST
सार

Surya Gochar 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उनकी स्थिति से नीचभंग राजयोग बनने की मान्यता है। सूर्य के इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। 

विज्ञापन
Surya Gochar 2026  Neechbhang Rajyog on October 17 May Bring Financial Opportunities for These 4 Signs
नीचभंग राजयोग 2026 - फोटो : amar ujala

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, प्रतिष्ठा, अधिकार, नेतृत्व और करियर से संबंधित ग्रह माना जाता है। 17 अक्तूबर 2026 को सूर्य राशि परिवर्तन करते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में तुला को सूर्य की नीच राशि माना जाता है। हालांकि, कुछ विशेष ग्रह स्थितियां बनने पर नीचभंग की स्थिति मानी जाती है, जिसके कारण सूर्य की नीच स्थिति का प्रभाव कम होने की मान्यता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य 17 अक्तूबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान कुछ ग्रह स्थितियों के आधार पर नीचभंग राजयोग बनने की बात कही जा रही है। चंद्र राशि के आधार पर देखें तो कुछ राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं कौन सही हैं वो राशियां।   


कलात्मक राजयोग: 11 अक्तूबर को चंद्र-शुक्र का कलात्मक योग , इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Surya Gochar 2026  Neechbhang Rajyog on October 17 May Bring Financial Opportunities for These 4 Signs
सूर्य के तुला राशि में पहुंचने से हर व्यक्ति की जन्मकुंडली में नीचभंग राजयोग बनना तय नहीं होता। - फोटो : adobe stock

नीचभंग राजयोग कैसे बनता है?
वैदिक ज्योतिष में किसी ग्रह के नीच राशि में होने पर कुछ विशेष परिस्थितियों में उसकी नीच स्थिति के प्रभाव के कम होने को नीचभंग कहा जाता है। इसके लिए कुंडली में ग्रहों की स्थिति, केंद्र भाव और संबंधित राशियों के स्वामियों की स्थिति जैसे कई कारकों को देखा जाता है। इसलिए केवल सूर्य के तुला राशि में पहुंचने से हर व्यक्ति की जन्मकुंडली में नीचभंग राजयोग बनना तय नहीं होता। इसका आकलन पूरी जन्मकुंडली और ग्रहों की स्थिति देखकर ही किया जाता है। नीचे दिए गए फलित को सामान्य गोचर आधारित ज्योतिषीय आकलन के रूप में देखना चाहिए।

Surya Gochar 2026  Neechbhang Rajyog on October 17 May Bring Financial Opportunities for These 4 Signs
किसी नए काम की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में नए बदलाव का संकेत दे सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपके सामने अपनी क्षमता साबित करने के मौके आ सकते हैं। कारोबार करने वालों को नए लोगों से जुड़ने या किसी नए काम की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर बनाई गई योजना आगे चलकर लाभकारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2026  Neechbhang Rajyog on October 17 May Bring Financial Opportunities for These 4 Signs
नौकरी और कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए खास महत्व रख सकता है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के अवसर मिल सकते हैं। जिन आर्थिक मामलों को लेकर लंबे समय से प्रयास चल रहे हैं, उनमें आगे बढ़ने की स्थिति बन सकती है। आमदनी के नए माध्यमों पर काम करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, निवेश से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Surya Gochar 2026  Neechbhang Rajyog on October 17 May Bring Financial Opportunities for These 4 Signs
नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह परिवर्तन आर्थिक और कामकाजी मामलों में गति ला सकता है। पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों को नए ऑर्डर, ग्राहक या कारोबारी संपर्क प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है, लेकिन इससे आगे चलकर अपनी कार्यक्षमता दिखाने का अवसर भी मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed