{"_id":"657d1f69aa271f3bf803a8ff","slug":"surya-gochar-2023-transit-of-sun-in-dhanu-rashi-impact-on-zodiac-signs-in-hindi-2023-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Gochar 2023: सूर्य का धनु राशि में परिवर्तन, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, धन लाभ और पदोन्नति के योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Gochar 2023: सूर्य का धनु राशि में परिवर्तन, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, धन लाभ और पदोन्नति के योग
Sat, 16 Dec 2023 09:25 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 16 Dec 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023: धनु राशि पर इनके गोचरकाल का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण
- फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2023: ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 16 दिसंबर को दोपहर बाद 03 बजकर 57 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 14 जनवरी की मध्यरात्रि के बाद 02 बजकर 43 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मकर राशि में चले जाएंगे। धनु राशि पर इनके गोचरकाल का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव पहले से अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा। कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला अप्रत्याशित और सुखद परिणाम दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले भी कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक चिंतनशील रहने की आवश्यकता है। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें।

मिथुन राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जो कार्य करेंगे उसी में सफल होते जाएंगे किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

कर्क राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। कोर्ट कचहरी में भी प्रतीक्षित पड़े हुए मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत मिल रहे हैं। गुप्तशत्रु परास्त होंगे। सरकारी विभागों में रुके कार्य संपन्न होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।