फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2025: सूर्य का सिंह में गोचर इन राशि वालों की बढ़ाएगा परेशानियां, सेहत-रिश्तों पर भी पड़ेगा प्रभाव

Tue, 05 Aug 2025 01:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 05 Aug 2025 01:27 PM IST
सार

Sun Transit on 17 August 2025: ग्रहों के राजा सूर्य आत्मा, पिता और उच्च पद के कारक ग्रह हैं। कुंडली में उनका प्रभाव व्यक्ति के करियर पर खास प्रभाव डालता है। 

विज्ञापन
Sun Transit on 17 August 2025 these zodiac sign will face problem and health issues
Sun Transit on August 17 2025 - फोटो : freepik

Sun Transit on 17 August 2025: ग्रहों के राजा सूर्य आत्मा, पिता और उच्च पद के कारक ग्रह हैं। कुंडली में उनका प्रभाव व्यक्ति के करियर पर खास प्रभाव डालता है। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य की मजबूत स्थिति जातकों को आत्मविश्वासी बनाती हैं और उसके प्रभाव से समाज में मान-सम्मान, सरकारी क्षेत्र में लाभ और पिता से रिश्ता अधिक मजबूत होता है। यही कारण है कि सूर्य का गोचर भी व्यक्ति के जीवन पर खास असर डालता है। दरअसल, सूर्य एक राशि में महीने भर रहते हैं और उसके बाद ही अगली राशि में प्रवेश करते हैं।



चूंकि वह 30 दिनों के बाद गोचर करते हैं, इसलिए उनका शुभ-अशुभ असर जातकों पर लंबे समय तक रहता है। वर्तमान में वह कर्क में विराजमान हैं। वह 17 अगस्त 2025 को सुबह 1 बजकर 41 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2025 तक रहने वाले हैं। संयोग की बात यह है कि सूर्य स्वयं सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए कुछ राशि वालों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। लेकिन कुछ जातकों की मुश्किलें भी बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई हैं। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य के अपने घर जाने पर कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में इन राशि वालों के किन क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ेगा, आइए विस्तार से जानते हैं।

Sun Transit on 17 August 2025 these zodiac sign will face problem and health issues
सूर्य के सिंह राशि में आने पर कन्या राशि वालों की कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
सूर्य के सिंह राशि में आने पर कन्या राशि वालों की कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं। काम को पूरा करने में अधिक समस्याएं आएंगी, जिससे आत्मविश्वास कम होगा। इस दौरान परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भाग दौड़ बनी रहेगी। कारोबार में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा पर जाएंगे परंतु लाभ न होने पर मन परेशान होगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल-मोल कर बोले। अगर पहले कोई चोट आपको लगी थी, तो उसका दर्द महसूस कर सकते हैं।

Sun Transit on 17 August 2025 these zodiac sign will face problem and health issues
जिन चीजों का हल बहुत प्रयास करने से भी न निकल रहा हो, उसके लिए अभी आप रूके रहें। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आएंगी। व्यापार में बातों को लेकर तनाव बना रहेगा। जिन चीजों का हल बहुत प्रयास करने से भी न निकल रहा हो, उसके लिए अभी आप रूके रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए आपका आत्मविश्वास डगमगाता हुआ नजर आएगा। इस दौरान आप कार्यालय में किसी भी व्यक्ति से वाद विवाद की स्थिति से भी बचें। सेहत को लेकर परेशानियां बनी रहेंगी। 

Grahan Yog 2025: 10 अगस्त से इन राशि वालों को करियर-नौकरी में आएंगी दिक्कतें, बन रहा है ग्रहण योग

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit on 17 August 2025 these zodiac sign will face problem and health issues
कुंभ राशि वालों को निवेश के लिए अभी रुकना होगा। आप किसी की बातों में आकर करियर से जुड़ा कोई फैसला न लें। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को निवेश के लिए अभी रुकना होगा। आप किसी की बातों में आकर करियर से जुड़ा कोई फैसला न लें। समाज में कुछ विरोधी आपको परेशान करेंगे। लेकिन स्थिति कैसी भी हो आप धैर्यवान रहें। इस दौरान करियर-कारोबार से जुड़े मामलों में फैसला लेते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। सरकारी या कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। धन हानि भी हो सकती है।


Budh Uday On Raksha Bandhan: रक्षाबन्धन पर बुध होंगे उदय, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Budh Uday On Raksha Bandhan: रक्षाबन्धन पर बुध होंगे उदय, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed