फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Pradosh Vrat: सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर शिव जी को इस तरह करें प्रसन्न, जानें उपाय

Tue, 05 Aug 2025 01:10 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 05 Aug 2025 01:10 PM IST
सार

सावन में आने वाला यह अंतिम प्रदोष व्रत शिव की विशेष कृपा पाने का उत्तम अवसर माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन महादेव को प्रसन्न कैसे कर सकते हैं...

विज्ञापन
Pradosh Vrat Upay Sawan Last Pradosh Vrat August 2025 Remedies To please Lord Shiva
प्रदोष व्रत पर शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : adobe stock

August Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर केवल जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही जीवन की अनेक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। महादेव के प्रिय महीने सावन की त्रयोदशी तिथि पर इस व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस महीने में प्रदोष व्रत रखने से जीवन में चल रही बाधाएं, ऋण, रोग और मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। सावन में आने वाला यह अंतिम प्रदोष व्रत शिव की विशेष कृपा पाने का उत्तम अवसर माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन महादेव को प्रसन्न कैसे कर सकते हैं...



Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर माता पार्वती को ये चीजें अर्पित करें, मिलेगा खंड सौभाग्य का आशीर्वाद
Hartalika Teej 2025 Date: कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज? जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Pradosh Vrat Upay Sawan Last Pradosh Vrat August 2025 Remedies To please Lord Shiva
अगस्त में प्रदोष व्रत की तिथि - फोटो : adobe stock

अगस्त में प्रदोष व्रत की तिथि
पंचांग के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 अगस्त 2025 को दोपहर 2:08 बजे से शुरू होकर 7 अगस्त को दोपहर 2:27 बजे तक रहेगी। ऐसे में सावन का अंतिम प्रदोष व्रत 6 अगस्त को रखा जाएगा। यह व्रत बुधवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है।

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर भूलकर भी न बांधें अपने भाई को इस तरह की राखियां, मिलते हैं अशुभ परिणाम

Pradosh Vrat Upay Sawan Last Pradosh Vrat August 2025 Remedies To please Lord Shiva
पूजा का शुभ समय - फोटो : adobe stock
पूजा का शुभ समय

इस दिन भगवान शिव की पूजा का उत्तम समय शाम 7:08 बजे से रात 9:16 बजे तक रहेगा। श्रद्धालु इस दौरान विशेष रूप से महादेव की उपासना कर सकते हैं।

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन इस समय में न बांधे राखी, जान लें कब-कब है अशुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपनी बहन को तोहफे में न दें ये चीजें, पड़ सकते हैं अशुभ प्रभाव

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradosh Vrat Upay Sawan Last Pradosh Vrat August 2025 Remedies To please Lord Shiva
प्रदोष व्रत पर शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : adobe stock
प्रदोष व्रत पर शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय
  • इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल या कच्चे दूध से अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की कामनाएं पूरी करते हैं।
  • शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना इस व्रत का महत्वपूर्ण अंग है। केवल एक बेलपत्र भी शिव को अति प्रिय होता है और इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Pradosh Vrat Upay Sawan Last Pradosh Vrat August 2025 Remedies To please Lord Shiva
प्रदोष व्रत पर शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : adobe stock
  • शमी वृक्ष के पत्ते भी शिव पूजन में विशेष स्थान रखते हैं। प्रदोष व्रत के दिन इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ माना जाता है, जिससे कार्यों में सफलता और समृद्धि मिलती है।
  • शिवलिंग पर केसर चढ़ाना भी पुण्यकारी माना गया है। यह उपाय मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed