{"_id":"68919f060f88dda7fa0d5197","slug":"grahan-yog-on-10-august-2025-impact-on-zodiac-sign-in-hindi-2025-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Grahan Yog 2025: 10 अगस्त से इन राशि वालों को करियर-नौकरी में आएंगी दिक्कतें, बन रहा है ग्रहण योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Grahan Yog 2025: 10 अगस्त से इन राशि वालों को करियर-नौकरी में आएंगी दिक्कतें, बन रहा है ग्रहण योग
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:12 PM IST
सार
Grahan Yog 2025: 10 अगस्त 2025 को मन के कारक ग्रह चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही छाया ग्रह राहु मौजूद हैं। ऐसे में कुंभ राशि में ग्रहण योग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
10 अगस्त 2025 को मन के कारक ग्रह चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही छाया ग्रह राहु मौजूद हैं।
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Grahan Yog 2025: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रह एक निर्धारित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। उनकी इन चाल का खास प्रभाव देश-दुनिया के कामकाज से लेकर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। हालांकि इस दौरान ग्रहों की युति से बनने वाले कुछ राजयोग जातकों के लिए कल्याणकारी भी साबित होते हैं। उनके प्रभाव से व्यक्ति को कार्य में मनचाहे परिणाम प्राप्त होते हैं। परंतु कुछ योग अपने अशुभ प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। उनका बनना एक ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण घटना मानी जाती हैं। हम बात कर रहे हैं ग्रहण योग की, जो चंद्रमा के साथ राहु या केतु की युति होने पर बनता है।
ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहण योग जातकों के तनाव और करियर की मुश्किलों को बढ़ा सकता है और अगस्त माह में जल्द इसका निर्माण होने वाला है। बता दें, 10 अगस्त 2025 को मन के कारक ग्रह चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही छाया ग्रह राहु मौजूद हैं। ऐसे में कुंभ राशि में ग्रहण योग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
2 of 4
Grahan Yog 2025
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
ग्रहण योग सिंह राशि वालों की समस्याएं बढ़ा सकता है। आपकी आपके लाइफ पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। अगर किसी पारिवारिक सदस्य के साथ अनबन चल रही थी, तो वह स्थिति बनी रहेगी। व्यापारियों को अपने पार्टनर के साथ समस्याएं हो सकती हैं। लाभ की योजनाएं सफल न होने के कारण काम में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको जोखिम भरे कार्यों और निवेश से दूर रहना होगा। अभी किसी नए रिश्ते में जाने की भूल न करें। वहीं पहले से वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को रिश्तों में धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी होगी।
3 of 4
Grahan Yog 2025
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को धन लाभ के अवसर न मिलने पर मंदी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने कारण आप वाहन खरीदने में असमर्थ हो सकते हैं। सेहत को लेकर परेशानियां बनी रहेंगी जैसे थकान, मोटापा और आंखों से संबंधित समस्याएं आदि। निवेश को लेकर समस्याएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। इस दौरान जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा पर धन खर्च अधिक होने के कारण मन चिड़चिड़ा होगा। हालांकि सभी क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Grahan Yog 2025
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के लोग कार्य में शॉर्टकट लेने से बचें अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। आपको बिना पूर्ण योजना के अपनी बातों का रखने से बचना होगा। कुछ लोग आपके काम में कमियां निकाल सकते हैं, जिस कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। घर में लाइफ पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। आपको कोई एलर्जी परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का मनचाहा फल नहीं मिलेगा। कामकाज की अधिकता के कारण शारीरिक कष्ट मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।