Budh Uday in Kark Rashi Effects on Zodiac Signs: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बुध ग्रह कर्क राशि में पुनः उदित होने जा रहे हैं, जो 9 अगस्त 2025 को सुबह होगा। बुध ग्रह 24 जुलाई को कर्क राशि में अस्त हो गया था, जिससे इसके प्रभाव कुछ कमजोर हो गए थे। लेकिन अब उदित होकर यह अपनी पुरानी शक्ति और प्रभावों के साथ वापस आएगा। कर्क राशि जल तत्व की राशि है और बुध जैसे बुद्धि, संचार और व्यापार के ग्रह के लिए यह स्थान विशेष रूप से अनुकूल माना जाता है। इस कारण से बुध के उदित होने से इन क्षेत्रों में सुधार और वृद्धि के संकेत मिलेंगे।
Rajyog On Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि पर बनेंगे दुर्लभ राजयोग, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
बुध के कर्क राशि में उदित होने से मेष समेत छह राशियों के भाग्य में चमक आएगी। इन राशियों के लोग अपनी कमाई बढ़ाने के साथ-साथ जीवन में सफलता के कई नए अवसर प्राप्त करेंगे। बुध का यह गोचर व्यवसाय, शिक्षा, संवाद और रिश्तों में सकारात्मक प्रभाव डालेगा, जिससे उनके प्रयासों को सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आइए, जानते हैं कि किन-किन राशियों को बुध के इस उदित होने से लाभ होगा और साथ ही इस दौरान किन उपायों से आप अपने जीवन में और भी बेहतर बदलाव ला सकते हैं।
Rajlaxmi Yoga: इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के सारे द्वार, राजलक्ष्मी योग लेकर आएगा समृद्धि
2 of 7
संपत्ति से जुड़े लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के लिए बुध ग्रह रक्षाबंधन के दिन चौथे भाव में उदित होंगे, जो आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। बुध मेष राशि के तीसरे और छठे भावों का स्वामी है, इसलिए आपकी सोच और निर्णय क्षमता इस दौरान मजबूत होगी। परिवार और खासकर ननिहाल पक्ष के रिश्तेदारों से अच्छा सहयोग मिलेगा। आपकी बातचीत प्रभावशाली होगी और वाहन से संबंधित कोई लाभ भी संभव है। मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे और संपत्ति से जुड़े लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय: रोजाना चिड़ियों को दाना डालें।
3 of 7
आपके पारिवारिक संबंधों को मजबूत होंगे।
- फोटो : amar ujala
थुन राशि
मिथुन राशि के लिए बुध रक्षाबंधन के दिन दूसरे भाव में उदित हो रहे हैं, जो आपके लिए शानदार समय लेकर आएगा। यह आपके पारिवारिक संबंधों को मजबूत करेगा और कारोबार में मुनाफा बढ़ाने में मदद करेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लेखन या किसी रचनात्मक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को नई पहचान मिल सकती है।
उपाय: गणपति महाराज का पूजन करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।
4 of 7
आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध लग्न भाव में उदित हो रहे हैं, जो आपके लिए बेहद शुभ है। सूर्य और बुध का योग आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा और आपके निर्णय बुद्धिमानी से लिए जाएंगे, जिनकी सभी तारीफ करेंगे।
उपाय: गणेशजी को मोदक चढ़ाएं और तामसिक भोजन से बचें।
5 of 7
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए बुध 11वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपके सामाजिक दायरे में विस्तार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। कंटेंट राइटिंग, डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े जातकों को भी फायदा होगा।
उपाय: रोजाना गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।