सूर्य का गोचर 16 अगस्त को हो रहा है। इस दिन सूर्य देव अपनी स्वराशि में प्रवेश करेंगे। यहां सूर्य उच्च भाव में होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा, ऊर्जा, मान-सम्मान, राजा, नेतृत्वकर्ता आदि का कारक माना जाता है। मेष राशि में यह उच्च भाव में, और तुला राशि में नीच का भाव का होता है। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर का प्रभाव-
सूर्य का गोचर चार राशि वालों के लिए खोलेगा भाग्य के द्वार, कार्यक्षेत्र में मिलेगी महाकामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां आपके विपरीत नजर आ सकती हैं। इस दौरान प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। संतान को भी किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है।
वृष राशि
आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। सरकारी क्षेत्र से भी अच्छे लाभ मिलेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में आपको अच्छा इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि माता जी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि
इस अवधि में आपके प्रयासों में वृद्धि होगी। ये प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आप निडर होकर कार्य करेंगे। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके व्यापार को नई दिशा देने में मदद करेंगे।
कर्क राशि
सूर्य का गोचर आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। हालांकि इस बीच आपकी वाणी में कठोरता का भाव देखा जाएगा।