Today Horoscope in Hindi, 11 August, 2020
{"_id":"5f3126097deb052a99791775","slug":"horoscope-today-11-august-2020-in-hindi-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today, 11 August 2020: मंगलवार को मजबूत हैं इन छह राशि वालों के सितारे, भाग्य देगा साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today, 11 August 2020: मंगलवार को मजबूत हैं इन छह राशि वालों के सितारे, भाग्य देगा साथ
Tue, 11 Aug 2020 07:08 AM IST
रुस्तम राणा
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 11 Aug 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। संपत्ति से संबंधित कोई लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पहले से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। धार्मिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी वृद्धि के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी, जो आपकी चिंता को बनाए रखेगी लेकिन इनकम में बढ़ोतरी होने शुरू होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपस में बातचीत करने से एक दूसरे के बीच चली आ रही दूरी समाप्त होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन मान कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं बनी रहेंगी लेकिन फिर भी आपको संतुष्टि रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापार गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप नए नए विचारों से अपने काम को अच्छी गति देंगे। व्यापार में लाभ होने के योग बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा और खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर बना रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भाग्य का साथ मिलने से आंशिक तौर पर धन लाभ होगा।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में बहुत अच्छा उत्साह दिखाते हुए काम करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा और बॉस की प्रशंसा भी मिल सकती हैं। आपके खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, फिर भी उन से छुटकारा पाने का कोई रास्ता मिल जाएगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन भी अच्छा रहने वाला है और दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने वाला है, इसलिए सावधानी रखें।