फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि से पहले शुक्र होंगे उदय, इन राशियों को हो सकता है धन लाभ

Thu, 20 Mar 2025 06:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 06:49 AM IST
सार

Shukra Uday Auspicious Effects 2025: शुक्र के उदय से कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा, क्योंकि इससे धन, करियर और दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
Shukra Uday 2025 kab hoga Know date auspicious effects on Zodiac Signs Venus Rise before Chaitra Navratri
Shukra Uday - फोटो : Freepik

Shukra Uday 2025 Kab Hoga: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, समृद्धि, प्रेम और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। इसका गोचर और स्थिति सभी राशियों को प्रभावित करती है। वर्तमान में शुक्र मीन राशि में स्थित हैं, लेकिन 17 मार्च को वे अस्त हो जाएंगे और 23 मार्च को दोबारा उदय होंगे। शुक्र के पुनः उदय होने से कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि इससे आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता और दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। शुक्र के उदय का सबसे अधिक प्रभाव कुंभ, मकर और वृषभ राशि के जातकों पर पड़ेगा।



Weekly Horoscope (17 to 23 March): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Surya Grahan 2025 Date : कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? राशियों पर कैसा होगा इसका प्रभाव

सूर्य पहुंचे गुरु की राशि में, बुधादित्य और शुक्रादित्य योग बनने से इन राशियों का होगा भाग्योदय

Shukra Uday 2025 kab hoga Know date auspicious effects on Zodiac Signs Venus Rise before Chaitra Navratri
Shukra Uday - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय करियर और वित्तीय स्थिति के लिहाज से विशेष रूप से शुभ रहेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको अधिक जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जिससे करियर में उन्नति के संकेत मिलेंगे। इस दौरान किया गया कोई भी निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है और पुराने निवेश से अचानक धन लाभ होने के भी योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा और प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।

Shukra Uday 2025 kab hoga Know date auspicious effects on Zodiac Signs Venus Rise before Chaitra Navratri
Shukra Uday - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के लिए यह परिवर्तन करियर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। जो लोग लंबे समय से अपने करियर में स्थिरता की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा। व्यापारियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने के मौके मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी। इस दौरान विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में नए आयाम खुल सकते हैं। दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध अधिक मधुर होंगे और आपसी समझ बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Uday 2025 kab hoga Know date auspicious effects on Zodiac Signs Venus Rise before Chaitra Navratri
Shukra Uday - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को इस अवधि में धन लाभ होने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के योग बनेंगे और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिलने की संभावना रहेगी। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि नए अनुबंध मिलने या निवेश से लाभ कमाने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और पुराने विवाद समाप्त होने की संभावना है।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed