मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान स्वजनों एवं शुभचिंतकों की समय पर मदद न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ कुछ चीजों को लेकर मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। मेष राशि के जातकों को भले ही सप्ताह के शुरुआती दौर में तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरना पड़े लेकिन मध्य से स्थितियां अनुकूल होती हुई नजर आएंगी और उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगे। हालांकि इस दौरान मेष राशि के जातकों को किसी भी योजना अथवा प्रॉपर्टी आदि पर धन का निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभता लिए रहेगा। इस दौरान किसी योजना अथवा बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कारोबार से जुड़ी यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों को भी इस दौरान अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग समर्थन मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से इस सप्ताह आपको अपने आत्मीय लोगों के साथ अपनी विश्वसनीयता को बनाए रखने की चुनौती बनी रहेगी। प्रेम संबंध में रिश्तों को लेकर संदेह अथवा गलतफहमी की स्थिति रह सकती है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
Chaitra Navratri 2025: इस बार कितने दिन की होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए किस पर पर सवार होकर आएंगी माता रानी
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों में मनोवांछित सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह आपको विभिन्न स्रोतों से आय होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप लंबे समय से विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उससे जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और इससे संबंधी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह मान-सम्मान के साथ पदोन्नति का पुरुस्कार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। भूमि-भवन वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रह सकते हैं। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर होने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में यदि बीते कुछ समय से कुछे दिक्कतें चली आ रहीं थीं तो वे किसी मित्र की मदद से दूर होंगी। परस्पर संबंधों में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में आप इस सप्ताह कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाएं। किसी भी निर्णय को असमंजस की स्थिति में अथवा जल्दबाजी में भूलकर भी न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने में अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। कठिनाई भरे समय में स्वजनों का साथ न मिल पाने के कारण मन में खिन्नता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। इस दौरान रुपये-पैसों अथवा पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका बनी रहेगी।
नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य समय से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों को अधिक न बढ़ने दें। उनका शीघ्र समाधान निकालने का प्रयास करें। साथ ही साथ लोगों के साथ उलझने की बजाय बेहतर तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। किसी बात को लेकर परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ मनमुटाव अथवा तकरार हो सकती है। इस सप्ताह आपको प्रेम संबंध में विशेष सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध एवं वैवाहिक संबंध को सुखमय बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
Grah Gochar: मीन राशि में बनेगा सप्तग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप कार्य विशेष को लेकर किए जा रहे प्रयासों का अनुकूल फल न प्राप्त होने पर थोड़े हताश रह सकते हैं। इस दौरान व्यावसायिक बाधाएं तो आएंगी लेकिन आप अपने इष्टमित्रों और सहयोगियों की मदद से उसे बहुत हद तक दूर करने में भी कामयाब हो जाएंगे। हालांकि मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यापार से जुड़ा कोई भी अनुबंध बहुत सोच-विचार कर करने की आवश्यकता रहेगी।
इस पूरे सप्ताह आपको अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कते हो सकती हैं। किसी भी शारीरिक कष्ट को इग्नोर न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा लापरवाही बरतने पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को आलस्य से बचने की आवश्यकता है। इस सप्ताह परिवार के मुखिया अथवा पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम प्रसंग एवं दांपत्य जीवन में यदा-कदा तनाव तो कभी आपसी लगाव की स्थिति रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
वीर भोग्या वसुंधरा। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह इस सूक्ति को हमेशा ध्यान में रखते हुए जीवन से जुड़ी तमाम चुनौतियों का साहस के साथ मुकाबला करना होगा। समस्याएं घर की हों या फिर कार्यस्थल की, उनसे आंख मूंद लेने की बजाय उसका समाधान खोजने का प्रयास करना होगा। इस पूरे सप्ताह आपको अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और आर्थिक प्रबंधन करके चलें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का ख्याल रखें।
इस सप्ताह आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को इससे जुड़ी सफलता एवं लाभ संघर्ष के बाद ही प्राप्त हो पाएंगे। यदि आप भूमि-भवन के क्रय की योजना बना रहे हैं तो कागज संबंधी कार्य सावधानी से करें। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाते हुए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर अपनी इच्छाएं लादने अथवा उस पर हावी होने से बचें। साथ ही साथ किसी भी प्रकार का दिखावा न करें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।