ज्योतिष शास्त्र में कुंडली को व्यक्ति के जीवन का दर्पण माना जाता है। इसमें ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। शुभ योग जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशहाली लाते हैं, जबकि अशुभ योग कई तरह की बाधाओं और परेशानियों का कारण बन सकते हैं।
Kundali Me Pitra Dosh: क्या आपकी कुंडली में पितृ दोष है? जानें इसके लक्षण, कारण और समाधान
Pitru Dosh Door Karne Ke Upay: अगर पितृ दोष से जुड़े इन उपायों को नियमित रूप से किया जाए, तो पितृ दोष का असर धीरे-धीरे कम हो जाता है और जीवन में खुशहाली लौट आती है। पूर्वजों का आशीर्वाद मिलने से व्यक्ति के जीवन में सुख, सफलता और शांति बनी रहती है।
पितृ दोष क्या होता है?
पितृ दोष तब बनता है जब पूर्वजों की आत्मा किसी अधूरे कर्म, असंतोष या किसी अन्य कारण से अशांत रहती है। यह व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियों को जन्म दे सकता है, जैसे-आर्थिक तंगी, सेहत से जुड़ी दिक्कतें, पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव।
कुंडली में पितृ दोष बनने के कारण
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कुछ खास ग्रहों की अशुभ स्थिति होती है, तो पितृ दोष बनता है। इसके कुछ प्रमुख कारण हैं-
- सूर्य, मंगल और शनि का लग्न भाव या पंचम भाव में होना।
- गुरु और राहु का अष्टम भाव में एक साथ होना।
- राहु का त्रिकोण या केंद्र भाव में स्थित होना।
- सूर्य, चंद्रमा और लग्नेश का राहु से संबंध होना।
पितृ दोष के लक्षण और प्रभाव
- लगातार आर्थिक समस्याएं और धन की हानि।
- परिवार में बार-बार झगड़े और आपसी मनमुटाव।
- बार-बार बीमार पड़ना या इलाज के बाद भी बीमारी न ठीक होना।
- करियर और बिजनेस में रुकावटें।
- मानसिक तनाव और आत्मविश्वास की कमी।
पितृ दोष से मुक्ति पाने के उपाय
अगर कुंडली में पितृ दोष हो, तो इसे दूर करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं-
- बरगद के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और पूर्वजों की शांति के लिए प्रार्थना करें।
- सूर्य देव को तिल मिला हुआ जल चढ़ाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
- पितरों के सम्मान में तर्पण और पिंडदान करें।
- गरीबों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों की मदद करें।
- नवरात्रि के दौरान ‘कालिका स्तोत्र’ का पाठ करें।
- हर अमावस्या पर ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
- गाय, कुत्तों, पक्षियों और चींटियों को भोजन दें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
