फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य पहुंचे गुरु की राशि में, बुधादित्य और शुक्रादित्य योग बनने से इन राशियों का होगा भाग्योदय

Sat, 15 Mar 2025 02:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 15 Mar 2025 02:13 PM IST
सार

ग्रहों के राजा और हर माह राशि परिवर्तन करने वाले ग्रह सूर्य अब मीन राशि में हैं और शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
sun transit in meen rashi venus mercury conjution in meen make budhaditya and shukraditya rajyog
सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से कई राशियों को इसाका लाभ मिलेगा। - फोटो : adobe stock
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं जिससे कई तरह के योगों का निर्माण होता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर एक राशि के साथ-साथ देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता हैं सूर्य का राशि परिवर्तन इस माह हो चुका है। सूर्यदेव 14 मार्च 2025 को गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं। गुरु की राशि मीन में सूर्य के गोचर करने से दो तरह के शुभ योगों का निर्माण हुआ है। पहला शुक्रादित्य और दूसरा बुधादित्य राजयोग। इन दो तरह के योगों के निर्माण से कई राशि वालों को इसका फाद मिलेगा। दरअसल सूर्य के गोचर के साथ मीन राशि में शुक्र और बुध पहले से ही विराजमान हैं। इस तरह से सूर्य के गोचर करने शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग से कुछ राशि राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

Weekly Horoscope (17 to 23 March): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


 
sun transit in meen rashi venus mercury conjution in meen make budhaditya and shukraditya rajyog
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य के गोचर करने और शुक्रादित्य-बुधादित्य राजयोग का निर्माण होना शुभ संकेत है। आपकी राशि में यह योग कुंडली के एकादश भाव यानी लाभ के स्थान पर हुआ है। ऐसे में इस राशि के जातकों की हर एक इच्छा पूरी होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। करियर में अच्छा मुकाम और कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। 

Surya Grahan 2025 Date : कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? राशियों पर कैसा होगा इसका प्रभाव

sun transit in meen rashi venus mercury conjution in meen make budhaditya and shukraditya rajyog
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मीन राशि में सूर्य का गोचर और पहले से शुक्रादित्य और बुधादित्य योग का बनना बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। आपके कार्यो में तेजी आएगी और जो काम लंबे समय से रुके हुए थे वे पूरे होंगे। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपकी राशि में यह बुधादित्य और शुक्रादित्य योग कुंडली के नवम भाव में बना हुआ है। इस तरह आपके भाग्य में वृद्धि देखने को मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लोगों का भरपूर साथ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit in meen rashi venus mercury conjution in meen make budhaditya and shukraditya rajyog
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी साबित होगा। आपके जीवन में खुशियों के सौगातें आएंगी। समाज में आपके कार्यो के द्वारा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। करियर के क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलने से नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपको मिलेंगे। व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। सभी तरह की इच्छाएं पूरी होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed