Shukra Nakshatra Gochar 2025: 21 अगस्त 2025 को रात 1 बजकर 25 मिनट पर शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र 23 अगस्त को पुष्य नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। उनकी इस चाल का खास प्रभाव कुछ राशि वालों पर पड़ने वाला है। दरअसल, ज्योतिष में शुक्र को सबसे शुभ ग्रह के रूप में जाना जाता है। वह सुख-सौभाग्य, विलासिता, प्रेम-सौंदर्य और धन के कारक ग्रह है। कुंडली में उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति को आकर्षित बनाता है। इसके अलावा उनके गोचर से भी जातकों को अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसे में शक्र का ये नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए कल्याणकारी रहेगा, आइए जानते हैं।
Lucky Rashiyan: 23 अगस्त से इन राशि वालों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
Shukra Nakshatra Gochar 2025: 21 अगस्त 2025 को रात 1 बजकर 25 मिनट पर शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र 23 अगस्त को पुष्य नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे।
मिथुन राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के लिए खास रहेगा। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवार वालों के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। इस समय अध्ययन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। किसी बड़ी संस्था या व्यवसायी के साथ डील होने से व्यापार को नई दिशा मिलेगी। संतान की उपलब्धियों से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर निकलने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को धन लाभ की प्राप्ति संभव है। कला के क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। यही नहीं आपको कला से एक नई पहचान भी मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। घर से दूर नौकरी कर रहे लोगों को परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर का लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय आपका आकर्षण बढ़ने से लोगों में प्रभाव काफी असरदार रहेगा। नए व्यवसाय के अवसर मिलेंगे।
Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की, मिलेंगे मनचाहे परिणाम
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। आप अपने और साथी के रिश्ते को उजागर करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आपकी पर्सनैलिटी और सामाजिक छवि दोनों में निखार आएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। धन लाभ और अत्यधिक खर्च दोनो बने रहेंगे। मेहनत और कला के चलते प्रभाव में वृद्धि होगी।सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। सभी बाधाएं आसानी से दूर होंगी। कोई प्रेम प्रस्ताव आपको प्राप्त होगा। रूका पैसा रिटर्न होगा।
Budh Asta: 29 अगस्त को बुध होंगे कर्क राशि में अस्त, सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव