{"_id":"68a2c64d7f58061062000d70","slug":"budh-asta-on-august-29-know-the-impact-on-all-12-zodiac-signs-in-hindi-2025-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Asta: 29 अगस्त को बुध होंगे कर्क राशि में अस्त, सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Asta: 29 अगस्त को बुध होंगे कर्क राशि में अस्त, सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:13 PM IST
सार
Budh Asta: ज्योतिष के अनुसार, जब बुध ग्रह सूर्य के निकट आते हैं, वे अस्त हो जाते हैं। बुध का अस्त संचार, बुद्धिमत्ता, व्यापार और वाणी जैसे क्षेत्रों पर हल्का असर डाल सकता है। 29 अगस्त 2025 को दोपहर 3:44 बजे बुध कर्क राशि में अस्त होंगे और 2 अक्टूबर 2025 को शाम 5:25 बजे उदित होंगे।
विज्ञापन
1 of 13
Budh Asta 2025
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Budh Asta on August 29: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी बुध ग्रह सूर्य के अत्यधिक निकट आ जाते हैं तो वे अस्त हो जाते हैं। सामान्यतः ग्रहों के अस्त होने से उनके कारक तत्वों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि बुध के अस्त होने को अन्य ग्रहों की तुलना में कम हानिकारक माना गया है, लेकिन फिर भी संचार, बुद्धिमत्ता, व्यापार और वाणी जैसे जिन क्षेत्रों पर बुध का सीधा प्रभाव होता है, उनमें हल्के-फुल्के परिवर्तन अवश्य दिखाई देते हैं।
कार्यक्षेत्र में अचानक लिए गए निर्णय बाद में परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध का अस्त मानसिक बेचैनी और आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव ला सकता है। पढ़ाई या प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले जातकों को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होगी। कार्यक्षेत्र में अचानक लिए गए निर्णय बाद में परेशानी खड़ी कर सकते हैं। घर-परिवार में छोटी बातों को लेकर तनाव संभव है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा।
3 of 13
धन आने में देरी हो सकती है और खर्च उम्मीद से ज्यादा बढ़ सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को बुध अस्त की अवधि में आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। धन आने में देरी हो सकती है और खर्च उम्मीद से ज्यादा बढ़ सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंता या पढ़ाई में अड़चन सामने आ सकती है। रिश्तों में संवाद की कमी गलतफहमियाँ बढ़ा सकती है। रचनात्मक कार्य करने वालों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
कामकाज में भी गति धीमी रह सकती है।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ही बुध हैं, इसलिए इस राशि पर इसका असर अधिक दिखाई देगा। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याएँ जैसे थकान, नींद की कमी या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। घरेलू जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी और गृहस्थ जीवन में थोड़ी अशांति संभव है। कामकाज में भी गति धीमी रह सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े कामों में देरी होगी।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि में ही बुध अस्त हो रहे हैं, इसलिए इस राशि पर प्रभाव खास रहेगा। भावनात्मक अस्थिरता रह सकती है और आत्मविश्वास कभी-कभी डगमगाएगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े कामों में देरी होगी। परिवार और आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन निर्णय लेने में जल्दबाज़ी नुकसान पहुँचा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।