फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह ने किया अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में प्रवेश, इन राशियों की भरेगी तिजोरी

Wed, 18 Sep 2024 11:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 11:13 AM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 In Libra Tula rashi bring  Fortune And Lots Of Money to these zodiac signs In hindi
शुक्र गोचर - फोटो : amar ujala

Shukra Rashi Parivartan 2024: आज यानि 18 सितंबर को शुक्र ग्रह अपनी राशि तुला में गोचर कर चुके हैं। शुक्र ग्रह ने सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर अपनी नीच राशि कन्या से निकलकर स्वराशि तुला राशि में प्रवेश किया।शु्क्र तुला राशि में 26 दिनों तक गोचर करने के बाद 13 अक्टूबर को मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र की शुभ स्थिति जातकों को खूब तरक्की दिलाती है और धन में वृद्धि करवाती है। शुक्र के गोचर से कुछ  राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन्हें धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी और साथ ही प्यार और रिलेशनशिप के मामले में भी इन राशियों के लोग लकी रहेंगे। आइए जानते हैं शु्क्र गोचर के शुभ प्रभाव से किन-किन राशियों की किस्मत चमकेगी।



Surya Gochar 2024: सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Shardiya Navratri 2024: क्यों होती है नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा? यहां पढ़ें इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Shukra Gochar 2024 In Libra Tula rashi bring  Fortune And Lots Of Money to these zodiac signs In hindi
शुक्र गोचर - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। जिन लोगों को अपने प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है, उनके प्रेम संबंधों में सुधार आएगा और जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार उनके दांपत्य जीवन में देखने को मिलेगा। सुख-सुविधा में भी वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी।

Shukra Gochar 2024 In Libra Tula rashi bring  Fortune And Lots Of Money to these zodiac signs In hindi
शुक्र गोचर - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की होगी। इसके साथ ही आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और जहां आपका पैसा फंसा हुआ है, वह त्योहार से पहले आपको वापस मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 In Libra Tula rashi bring  Fortune And Lots Of Money to these zodiac signs In hindi
शुक्र गोचर - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा, बड़ी अचल संपत्ति खरीदने की संभावना है, वाहन खरीदने के लिए भी समय अनुकूल है।  जो लोग रियल एस्टेट से संबंधित गतिविधियों से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान स्वामित्व से विशेष लाभ मिलेगा। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़े कुछ मामले चल रहे हैं तो इन मामलों में भी उन्हें सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कमाई के नए मौके मिल सकते हैं और खासकर ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 In Libra Tula rashi bring  Fortune And Lots Of Money to these zodiac signs In hindi
शुक्र गोचर - फोटो : amar ujala

सिंह  राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह ऐसा समय है जब उनके प्रयास अच्छे परिणाम देंगे। इस दौरान कला जगत में काम करने वालों की कला में कुछ वृद्धि हो सकती है। उद्यमियों के लिए भी यह अवधि काफी अनुकूल रहेगी, उनके प्रयासों के सुखद परिणाम उन्हें नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और नई योजनाएं भी सफल होंगी। आपको अपने दोस्तों और भाई-बहनों से भी अच्छा सहयोग मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed