Chandra Grahan September 2024: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, 2024 को लगने जा रहा है। वैसे तो यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव दुनियाभर में रहेगा। साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 होली के दिन लगा था। यह चंद्रग्रहण कुल 4 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण पर सूतक ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण समाप्त होने पर समाप्त होता है।
Chandra Grahan September 2024: आज है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन राशि के जातक रहें संभलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर 2024 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा
चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगने जा रहा है। जिसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी और समाप्ति 10 बजकर 17 मिनट पर होगी। ग्रहण के समय भारत में दिन रहेगा। इसलिए ये चंद्र ग्रहण मान्य नहीं होगा।
सितंबर 2024 चंद्र ग्रहण सूतक
सितंबर में लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये चंद्र ग्रहण दिन के समय लग रहा है। ज्योतिष अनुसार उसी ग्रहण का सूतक काल माना जाता है जो खुली आंखों से दृष्टिगोचर हो।
मेष राशि
मेष राशि वालों को अपने किसी करीबी के साथ रिश्तों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह एक रोमांटिक पार्टनर, एक अच्छा दोस्त, एक बिजनेस पार्टनर या यहां तक कि एक दुश्मन भी हो सकता है। आपकी स्थिति के आधार पर, आंशिक चंद्र ग्रहण आपको अपने रिश्ते को गहरा करने या इसे पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रेरित कर सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के करियर में बदलाव आने की संभावना है। इस चंद्र ग्रहण से उनका करियर क्षेत्र सक्रिय होगा। अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं। हालांकि इन बदलावों का उनके निजी जीवन पर भी असर पड़ सकता है, इसीलिए सोच समझकर फैसला लें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान आपके परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए वहां सावधान रहने की जरूरत है।