{"_id":"66e289bfd546a267630ba4cb","slug":"surya-gochar-2024-sun-transit-in-virgo-zodiac-sign-know-all-12-zodiac-signs-impact-2024-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Gochar 2024: सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Gochar 2024: सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Tue, 17 Sep 2024 12:14 PM IST
प. जयगोविंद शास्त्री
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प. जयगोविंद शास्त्री
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
सूर्य का कन्या राशि में गोचर और प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
सृष्टि सृजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान ग्रह सूर्य 16 सितंबर की शाम 07 बजकर 43 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके बुध की राशि कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 17 अक्तूबर को सुबह 07 बजकर 42 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए बेहद अनुकूल और वरदान की तरह है। सोची-समझी रणनीति तो कारगर रहेगी ही साथ ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। न्यायिक मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से पंचम यानी विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव काफी मिलाजुला और अप्रत्याशित परिणाम कारक रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों और शोध कार्यों में लगे हुए छात्रों के लिए तो यह समय वरदान की तरह है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए रोजगार के अवसर बनेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। संतान की चिंता परेशान कर सकती है। गलत संगति से बचें।

मिथुन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। मित्रों और संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वाहन क्रय करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

कर्क राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपमें ऊर्जाशक्ति का भंडार भर देगा। जो कार्य करेंगे उसी में सफल रहेंगे। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जिसका परिणाम दूरगामी और सुखद रहेगा।