फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 अक्तूबर तक इन तीन राशि के लोग रहें सावधान, नौकरी-रिश्तों और बिजनेस में आएगा उतार-चढ़ाव

Mon, 12 Oct 2026 04:54 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 12 Oct 2026 04:54 PM IST
सार

Shukra Asta 2026 October: शुक्र का अस्त होना इन राशि वालों के जीवन को प्रभावित कर सकता है। जातकों को नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और रिश्तों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Shukra Asta 2026 October negative impact on zodic sign in hindi
Shukra Asta 2026 October - फोटो : अमर उजाला AI

Shukra Asta 2026 October: वर्तमान में शुक्र अपनी ही राशि तुला में विराजमान हैं, जहां उनकी स्थिति को काफी प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को प्रेम, सुख-संपन्नता और आर्थिक मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, शुक्र के अस्त होने पर उनके प्रभाव में कमी आने की मान्यता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र 12 अक्तूबर 2026 को अस्त हो चुके हैं और 29 अक्तूबर 2026 को दोबारा उदय होंगे। ऐसे में शुक्र के अस्त रहने की अवधि कुछ राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इस दौरान नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और रिश्तों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि वे कौन-सी तीन राशियां हैं, जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है।


लकी राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशियों को मिलेगी सफलता, खुशियों और लाभ के बनेंगे योग

Trending Videos
Shukra Asta 2026 October negative impact on zodic sign in hindi
Shukra Asta 2026 October - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र का अस्त होना आपके पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने या बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें। इस समय कला के क्षेत्र में आपके हाथ निराशा लग सकती है। आर्थिक लेन-देन में लापरवाही से बचें। कारोबार से जुड़े मामलों में भी धैर्य बनाए रखें और किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें।
साप्ताहिक राशिफल 12-18 अक्तूबर: इन राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का हाल

Shukra Asta 2026 October negative impact on zodic sign in hindi
Shukra Asta 2026 October - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र मित्र ग्रह माने जाते हैं। शुक्र आपके पंचम और द्वादश भाव के स्वामी हैं। ऐसे में प्रेम जीवन में छोटी-सी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ने की आशंका हो सकती है, इसलिए पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने के लिए गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोई परेशानियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Asta 2026 October negative impact on zodic sign in hindi
Shukra Asta 2026 October - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्न भाव के स्वामी होने के साथ-साथ अष्टम भाव के भी स्वामी हैं। ऐसे में शुक्र का अस्त होना आपके व्यक्तित्व से जुड़े मामलों पर असर डाल सकता है। इस दौरान किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। कारोबार से जुड़े लोगों को नए समझौते या साझेदारी करते समय सावधानी बरतनी होगी। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों को बेवजह बढ़ने न दें। धन लाभ होगा, लेकिन खर्च और भी अधिक रहेगा।
नवरात्रि के नौ दिन इन मंत्र, चालीसा और आरती से करें पूजा, मां दुर्गा की मिलेगी असीम कृपा
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026: 3 नवंबर तक इन राशि वालों का मजबूत रहेगा भाग्य, करियर-व्यापार में सफलता चूमेगी कदम
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed