Weekly Lucky Horoscope 12 to 18 October 2026: अक्तूबर का नया सप्ताह शुरू हो चुका है। यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान शारदीय नवरात्रि का शुभ संयोग बना रहेगा, जिससे धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का विशेष महत्व रहेगा। वहीं, ग्रहों की बदलती चाल और उनकी स्थिति का प्रभाव भी सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों के शुभ संयोग कुछ लोगों के लिए तरक्की, आर्थिक लाभ और खुशियों के नए अवसर लेकर आ सकते हैं। वहीं, 12 से 18 अक्तूबर 2026 के बीच सूर्य का गोचर तुला राशि में होगा। इस राशि में शुक्र की मौजूदगी के कारण शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस सप्ताह कुछ राशियों को नौकरी और कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद हो सकती है, तो कुछ लोगों के लिए पारिवारिक जीवन और रिश्तों के लिहाज से समय सुखद रह सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
लकी राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशियों को मिलेगी सफलता, खुशियों और लाभ के बनेंगे योग
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:27 PM IST
सार
Weekly lucky Horoscope 12 to 18 October 2026: अक्तूबर का नया सप्ताह शुरू हो चुका है। इस सप्ताह शारदीय नवरात्रि का शुभ संयोग बना रहेगा। इसके अलावा ग्रहों की खास स्थिति भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन