वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे धीमा ग्रह कहा गया है। शनि अपने फल अचानक से नहीं बल्कि धीमे- धीमे देते हैं। शनि की बारे में एक गलत धारणा लोगों के मन में है कि वो जातक को कष्ट देते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल शनि जातक को जाग्रत करने का काम करते हैं और एक समय के बाद उसे उच्च पद भी देने का काम करते हैं। 17 जनवरी 2023 को शनि का 3 दशक के बाद अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर होने जा रहा है तो जाहिर सी बात है कि इसके विशिष्ट परिणाम होने वाले हैं। शनि का कुंभ राशि में गोचर ‘शश महापुरुष योग’का निर्माण करेगा जो की राजयोगों में प्रधान कहा गया है। शनि के इस गोचर से 3 राशियों को जमकर मुनाफा और फायदा होगा। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि परम राजयोग कारक है क्योंकि राशि स्वामी शुक्र के ये परम मित्र है। शनि का राजयोग आपके दशम भाव में फलित होगा। भाग्य और दशम भाव के स्वामी शनि आपको सभी प्रकार के सुख प्रदान करने वाले हैं। इस समय आपको अपने कार्य स्थल किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपके लिए विदेशी माध्यम से धन कमाने का अच्छा मौका आएगा। शनि की कृपा से इस साल आपकी खूब विदेश यात्रा होगी जिनसे आप धन कमाने वाले हैं। आपको पशुधन से अच्छी आय हो सकती है। अगर सालों से किसी मकान को लेना चाह रहे थे तो अब शनि की कृपा से आपकी इच्छा पूरी होगी।
तुला राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि चौथे और पंचम भाव के स्वामी होकर राजयोग का निर्माण करते हैं। अब शनि का राजयोग इनके पंचम भाव में फलित होगा। इस समय शनि की कृपा से आपकी तरक्की में आ रही रूकावट अब दूर हो जाएगी। इस समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को ना सिर्फ सफलता मिलेगी बल्कि सरकार से लाभ भी होगा। नया कारखाना डालने की सोच रहे है तो आपको अब अपने परिवार से मदद मिलेगी। इस समय आप अपने व्यापार में अच्छा पैसा कमाने में सक्षम होंगे वही व्यापार के विस्तार के लिए भी आपको धन प्राप्ति की सम्भावना दिखाई दे रही है। गुप्त विद्या सीख रहे जातकों को अब आखिरकार सफलता मिलने वाली है।
धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। इस समय शनि का राजयोग इनके तीसरे भाव में फलित होगा। इस भाव में शनि बेहद बलवान कहे जाते हैं। शनि इस राशि के जातकों के लिए इसलिए भी शुभ होंगे क्योंकि पिछले साढ़े सात साल से ये शनि के प्रभाव में थे। अब काम में जो बाधा और तनाव आ रहा था वो शनिदेव दूर करने वाले होंगे। इस समय आपको शनि की कृपा से धन लाभ के अलावा अपने समाज में ढेर सारा सम्मान मिलने वाला है। जो जातक राजनीति से जुड़े हुए है उनके लिए शनि का गोचर ऐतिहासिक फल देने वाला होगा। इस समय चारो ओर आपके साहस के चर्चे होंगे। आप अपनी इच्छाशक्ति से कठिन से कठिन कार्य को भी पूरा करेंगे।