फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi: अब शनि हुए मार्गी, जानिए किन राशियों पर रहेगा प्रकोप और किनके ऊपर रहेगी कृपा

सार

Shani Margi 2024: शनि अब कुंभ राशि में रहते हुए मार्गी हो गए हैं। शनि के मार्गी होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण।

विज्ञापन
shani margi in kumbh rashi know predictions which zodiac signs will be lucky and unlucky
Shani Margi 2024: अपनी मूल त्रिकोण राशि में शनिदेव हुए मार्गी - फोटो : अमर उजाला
शनि अब कुंभ राशि में मार्गी हो गए हैं। शनिदेव बीते 15 नवंबर 2024 को अपनी स्वराशि कुंभ में रहते हुए मार्गी हुए हैं। आपको बता दें शनिदेव 30 जून से कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहे थे,जो अब 139 दिन बाद अपनी चाल बदली है। शनि 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे ,फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में गोचर होंगे। जहां पर यह फरवरी 2028 तक रहेंगे। 


वरीयान योग में शनिदेव हुए मार्गी
शनि देव 15 नवंबर 2024 को जब वक्री से मार्गी हुए तो उस समय वरीयान योग का संयोग बना हुआ था। आपको बता दें कि 27 योगों में से वरीयान योग 18वां योग है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इय योग का संबंध गुरु ग्रह और भगवान कुबेर से है। जो भी जातक इस योग में जन्म लेता है वह बहुत निपुण और करियर में अच्छी सफलता को प्राप्त करता है। 

कुंभ राशि में शनि के मार्गी होने का प्रभाव
ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह है ऐसे में इनका प्रभाव जातकों को जीवन पर काफी लंबे समय तक रहता है। शनि के राशि परिवर्तन के अलावा यह समय-समय पर मार्गी और वक्री भी होते हैं। शनि के वक्री से मार्गी होने का मतलब होता है कि अब जीवन में स्पष्टता और कार्यों में सफलता मिलती है। वहीं शनि के वक्री होने पर कार्यो में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अब शनि के मार्गी प्रभाव से जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में तेजी आएगी।

शनिदेव 15 नवंबर 2024 से कुंभ राशि के जातकों के लिए उनके लग्न यानी पहले भाव में माग्री हुए हैं। आपको बता दें कि शनिदेव कुंभ राशि वालों के लिए पहले और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से जो लोग व्यापार में हैं उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ेगा और उनसे कड़ी टक्कर भी मिलेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करने के लिए कुछ अब अलग तरह की रणनीतियों को अपनाना होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से बहस भी हो सकती है। सेहत के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान कोई आपके साथ दुर्घटना घट सकती है।

ज्योतिष में शनिदेव का महत्व
ज्योतिष में शनिदेव को न्यायाधिपति, अनुशासन और कर्मफलदाता ग्रह माना गया है। शनिदेव मंद चाल से चलने वाले ग्रह हैं, जिसके कारण यह लंबे समय तक एक राशि में रहते हैं। शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। यह तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के होते हैं। वहीं पुष्य, अनुराधा और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। कुंडली में शनि के शुभ स्थान पर  होने पर शनिदेव अच्छे फल प्रदान करते हैं वहीं शनि के अशुभ स्थान पर होने पर व्यक्ति के कार्यो में देर और बाधाएं आती हैं। 

shani margi in kumbh rashi know predictions which zodiac signs will be lucky and unlucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
शनि कुंभ राशि में मार्गी होने से 12 राशियों पर प्रभाव
 कुंभ राशि में शनि के मार्गी होने पर कुछ राशियों का भाग्य बदलेगा और कार्यो में सफलताएं प्राप्त होगी वहीं कुछ राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।  

मेष राशि
शनि ग्रह मेष राशि के जातकों के लिए दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर यह आपके ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे।  लाभ भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव अच्छा रहेगा। आय के साधन में वृद्धि होगी और सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 
shani margi in kumbh rashi know predictions which zodiac signs will be lucky and unlucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मंद गति से चलने वाले शनि ग्रह वृषभ राशि के जातकों के लिए नवम और दशम भाव के स्वामी होकर यह आपके दसवें भाव में मार्गी होंगे। राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव  मिला-जुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होती रहेगी। शनि देव का मार्गी होना कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani margi in kumbh rashi know predictions which zodiac signs will be lucky and unlucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
कर्मफलदाता शनि ग्रह मिथुन राशि के जातकों के लिए आठवें और नवम भाव के स्वामी होकर यह आपके नवम भाव में मार्गी होंगे। राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कार्यों में सफलता अच्छी मिलेगी। अपने पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
shani margi in kumbh rashi know predictions which zodiac signs will be lucky and unlucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए शनिदेव सातवें और आठवें भाव के स्वामी होकर यह आपके अष्टम भाव में मार्गी होंगे। राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। बीमारियों से घिरे रह सकते है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इन सबके बावजूद आर्थिक उन्नति होती रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed