फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2024: शनि हुए मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर?

Sat, 16 Nov 2024 06:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 06:41 AM IST
सार

12 Rashiyon Par Margi Shani Ka Prabhav:15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी हुए हैं। इसका कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिष में शनि को न्याय, व्यवस्था और कठोर परिश्रम की उपाधि दी जाती है।

विज्ञापन
Shani Margi 15 November 2024 Know the positive and negative impact on all 12 zodiac signs in hindi
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : amar ujala

Margi Shani 2024 : शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी हुए हैं। इसका कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिष में शनि को न्याय, व्यवस्था और कठोर परिश्रम की उपाधि दी जाती है। शनि देव ऐसे देवता हैं जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुरूप फल प्रदान करते हैं। इन्हें सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वे एक राशि में लगभग ढाई साल तक शासन करते हैं और फिर दूसरी राशि में चले जाते हैं।


जब शनि किसी व्यक्ति की कुंडली में नीच अवस्था में विराजमान होता है तो यह भयंकर परेशानियां देते हैं, वहीं इसके विपरीत जब शनि उच्च स्थिति में होते हैं तो जीवन को असीमित खुशियों से भर देते हैं। आइए जानते हैं  मार्गी शनि का मेष से मीन राशि सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Shani Margi 15 November 2024 Know the positive and negative impact on all 12 zodiac signs in hindi
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि  
मेष राशि वालों के लिए, शनि के मार्गी होने से उनकी आय के स्रोत बढ़ने और अपने करियर में प्रगति करने वालों को उन्नति के अवसर मिलने की संभावना है। साथ ही शिक्षा क्षेत्र की परेशानियां भी खत्म होने की पूरी संभावना है। मेष राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत हैं। व्यर्थ की जिम्मेदारियां उठाने से बचें,  समस्या हो सकती है।  

Shani Margi 15 November 2024 Know the positive and negative impact on all 12 zodiac signs in hindi
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह बहुत अच्छा समय रहेगा। ज़मीन-जायदाद से लाभ के अवसर हैं। यदि वाहन या संपत्ति से संबंधित कोई विवाद है तो उसके सुलझने की संभावना है और कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। अगर आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में फंसे हैं तो वह पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Margi 15 November 2024 Know the positive and negative impact on all 12 zodiac signs in hindi
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए मार्गी शनि स्वास्थ्य लाभ का संकेत देता है। यदि आपको कोई बीमारी है तो वह ठीक हो सकती है। इसके साथ ही धार्मिक गतिविधियों से आपको लाभ मिल सकता है। अटकी हुई योजनाएं पूर्तीण होगी और आपको इसमें सफलता मिलेगी।
 
विज्ञापन
Shani Margi 15 November 2024 Know the positive and negative impact on all 12 zodiac signs in hindi
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मार्गी शनि ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है। जब तक शनि का गोचर कुम्भ राशि में रहेगा तब तक सीधी चाल परेशानियां उत्पन्न करती रहेगी। इस दौरान आपको व्यापार में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है ।  ये समस्याएं तब तक जारी रहेंगी जब तक शनि मीन राशि में नहीं आ जाता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed