Mangal Gochar 2026: ग्रहों की चाल में होने वाला बदलाव ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 18 सितंबर 2026 को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और निर्णय लेने की क्षमता का कारक माना जाता है, जबकि कर्क राशि भावनाओं, परिवार, घर और मानसिक सुरक्षा से जुड़ी है। ऐसे में मंगल का कर्क राशि में गोचर कई राशियों के जीवन में करियर, धन, परिवार और निजी फैसलों से जुड़े बड़े बदलाव ला सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय तरक्की और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा, तो कुछ को गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना होगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
18 सितंबर को मंगल बदलेगा राशि, मेष समेत 5 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:18 PM IST
सार
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार 18 सितंबर 2026 को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह गोचर मेष समेत 5 राशियों के लिए करियर और पराक्रम के लिहाज से शुभ रह सकता है। हालांकि इस दौरान गुस्से और विवाद से बचना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन