फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2024: जल्द ही शनि होंगे मार्गी, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ

Fri, 08 Nov 2024 01:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 01:14 AM IST
सार

Shani Margi Ka Prabhav: शनि वर्तमान में कुंभ राशि में वक्री है और  इसी राशि में मार्गी होंगे। ज्योतिष के अनुसार, शनि देव 15 नवंबर 2024 को शाम 7.51 बजे स्वराशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Shani Margi 2024 In Aquarius Golden Period 4 Other Zodiac Sign Best Career And Opportunities in hindi
शनि देव 15 नवंबर 2024 को शाम 7.51 बजे स्वराशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की सीधी और वक्री चाल को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद सीधी या वक्री गति करते हैं, जिसका विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। शनि वर्तमान में कुंभ राशि में वक्री है और  इसी राशि में मार्गी होंगे। ज्योतिष के अनुसार, शनि देव 15 नवंबर 2024 को शाम 7.51 बजे स्वराशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। 


शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह भी है। शनि करीब एक राशि में ढाई साल तक ठहरते हैं। जब शनि वक्री अवस्था में हो, तो कई राशि के जातक को जीवन में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है हालांकि, शनि जब मार्गी होते हैं तो यह अत्यंत शुभ होता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों को कार्य, व्यापार और आर्थिक क्षेत्र में विशेष लाभ होगा।

Shani Margi 2024 In Aquarius Golden Period 4 Other Zodiac Sign Best Career And Opportunities in hindi
शनि देव 15 नवंबर 2024 को शाम 7.51 बजे स्वराशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। शनि मार्गी के दौरान कार्य क्षेत्र में उन्नति की संभावाना है।  वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मेष राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप कार्य कुछ नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय काफी अनुकूल है। 

Shani Margi 2024 In Aquarius Golden Period 4 Other Zodiac Sign Best Career And Opportunities in hindi
शनि देव 15 नवंबर 2024 को शाम 7.51 बजे स्वराशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
वृषभ राशि वाले जातकों के भविष्य में सभी कार्य पूर्ण होंगे। शनि देव वृषभ राशि से सीधे कर्म स्थान में प्रवेश करेंगे जिससे वृषभ राशि के लोगों को व्यावसायिक लाभ,कार्य संबंधी लाभ और काम से संबंधित लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वेतन वृद्धि आ रही है। वृषभ राशि के जातकों के सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में नौकरी संबंधी लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Margi 2024 In Aquarius Golden Period 4 Other Zodiac Sign Best Career And Opportunities in hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
शनि के मार्गी होने से कन्या राशि के जातकों को पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। यदि आपके घर में कोई पुरानी बीमारी से जूझ रहा है तो उनके लिए यह समय राहत से भरा होगा। अगर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। जो लोग आयात-निर्यात का काम करते हैं उनके लिए भी समय बहुत अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन
Shani Margi 2024 In Aquarius Golden Period 4 Other Zodiac Sign Best Career And Opportunities in hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
शनि की सीधी चाल का कुंभ राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिसके परिणामस्वरूप सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। शनि की सीधी चाल से अचानक होने वाले सभी नुकसान रुकेंगे।  कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी, जिसके परिणामस्वरूप हर चीज़ में आर्थिक लाभ होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed