Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल का मनुष्य के जीवन पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है। खास तौर पर जब शनि देव से संबंधित कोई भी परिवर्तन होता है तो उसका पृथ्वी पर रहने वाले लोगों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। शनि देव नौ ग्रहों में सबसे गूढ़ और रहस्यमयी ग्रह माने गए हैं। इसके अलावा उनकी चाल भी सबसे धीमी है। यानी की मनुष्य के कर्मों का परिणाम देने वाले शनिदेव ही हैं। 4 नवंबर को कुंभ राशि में शनि देव वक्र गति से मार्गी हो जाएंगे। शनिदेव संतुलन और न्याय के कारक हैं और शनिदेव की कृपा से मनुष्य अपने जीवन में धीरे-धीरे ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से तीन राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आइए समझते हैं कि वह 3 राशियां कौन-कौन सी हैं।
Shani Margi : कल दोपहर 12 बजे के बाद शनि बदलेंगे अपनी राशि , इन राशियों के जातक रहें सावधान
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि देव अब अष्टम भाव में मार्गी होंगे। इस भाव से जीवन में होने वाली आकस्मिक घटना और हानि का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके दशम भाव द्वितीय भाव और पंचम भाव पर होगी शनि के परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाल रहे जातकों को झटका लग सकता है।
कर्क राशि
इस समय जो काम आप कर रहे हैं उसमें अत्यधिक निवेश की आवश्यकता है। आपको आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बैंक से कर्ज भी लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी। आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा अपने सीनियर्स को खुश करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी। आपको अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। सेहत के लिहाज से समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला प्रतीत हो रहा है। शनि के मार्गी होने से आपकी वाणी में थोड़ी कटुता भी आ सकती है। अपनी वाणी को मधुर बनाए रखें और पत्नी के साथ या प्रेमी के साथ अत्यधिक बहस नहीं करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि देव चौथे भाव में मार्गी होंगे। इस भाव से व्यक्ति की मानसिक शक्ति, पारिवारिक स्थिति, सुख संपत्ति और मां की सेहत का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके छठे भाव, दशम भाव और प्रथम भाव पर रहेगी। शनि के इस गोचर के कारण वृश्चिक राशि के जातकों के परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस का स्तर अत्यधिक बढ़ जाएगा जिसके कारण मानसिक कष्ट की अनुभूति हो सकती है।
वृश्चिक राशि
काम के सिलसिले में आपका ट्रांसफर कहीं दूर कर दिया जाए और आपके घर बदलना पड़ जाए। इस समय आपके शत्रु आपके लिए खतरा भी बन सकते हैं इसलिए आपको अपनी नौकरी में बहुत सावधानी से चलने की आवश्यकता रहेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच समझ कर ही कोई बड़ा निर्णय लें। शनि के मार्गी होने से आपके जीवन में आलस्य की वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार के बाद विवाद में ना पड़े और कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर ही रहे।