Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल का मनुष्य के जीवन पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर जब शनि देव से संबंधित कोई भी परिवर्तन होता है तो उसका पृथ्वी पर और यहां रहने वाले लोगों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। शनिदेव नौ ग्रहों में सबसे गूढ़ और रहस्यमयी ग्रह माने गए हैं। इसके अलावा उनकी चाल भी सबसे धीमी है। मनुष्य के कर्मों का परिणाम देने वाले शनिदेव ही हैं। 4 नवंबर को कुंभ राशि में शनि देव वक्र गति से मार्गी हो जाएंगे। शनिदेव संतुलन और न्याय के कारक हैं और शनिदेव की कृपा से मनुष्य अपने जीवन में धीरे-धीरे ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा। आइये जानते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा ?
साल 2023 में शनिदेव का सबसे बड़ा परिवर्तन: जानें कैसा होगा आपकी राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए शनिदेव अब लाभ स्थान में मार्गी होंगे। इस भाव से व्यक्ति की आय वृद्धि का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके प्रथम स्थान पंचम स्थान और अष्टम भाव पर होगी। शनि के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को उनके जीवन में लाभ प्राप्ति की संभावना दिखाई दे रही है। इस समय काफी समय से आपके जो काम अधूरे पड़े थे उनके पूरे होने की उम्मीद है। संतान पक्ष से कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। हालांकि शेयर मार्केट में काम करने वाले जातकों को किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही निवेश करना चाहिए।
इस समय आपके भाई और आपके मित्र सहायक सिद्ध होंगे। अगर आप पूजा पाठ और कर्मकांड के काम से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। शनिदेव का मार्गी होना मेष राशि के जातकों को कार्य संबंधी मामलों में भी अच्छी सफलता देने वाला रहेगा। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं अथवा तो सरकारी नौकरी से जुड़े हैं तो आपकी जिम्मेदारी में वृद्धि की जा सकती है। किसी नए कांटेक्ट पर साइन करना अथवा तो किसी नए प्रोजेक्ट को लेना इन सब चीजों के लिए अनुकूल समय है। वैवाहिक जीवन में भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शनिदेव उनके दशम भाव में मार्गी होंगे। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके द्वादश भाव, चतुर्थ भाव और सप्तम भाव पर होगी। शनिदेव जब गोचर में मार्गी होंगे तो उसके प्रभाव से वृष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में की गई उनकी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले के लिहाज से देखें तो जो चीज आपने सोची थी अब उन चीजों के फलीभूत होने का समय नजदीक आ चुका है। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो भी आपके लिए समय अनुकूल है।
व्यापारी वर्ग के लिए एक से अधिक आय के स्रोत खुल सकते हैं। काम के सिलसिले में विदेशी यात्राएं होंगी। अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। यह प्रबल संभावना है कि आने वाले समय में आपको कोई बड़ी नौकरी मिल जाए या आप जहां काम कर रहे हैं वहीं आपको पदोन्नति हो जाए। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए शनि का मार्गी होना अद्भुत परिणाम देने वाला रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिदेव अब नवम भाव में मार्गी होंगे। इस भाव से मनुष्य के भाग्य, तीर्थ यात्राएं और गुरुओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके लाभ स्थान, तृतीय स्थान और छठे स्थान पर होगी। शनि के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों को उनके भाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। व्यापार में भी इस समय अच्छे लाभ की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। शनिदेव के मार्गी होने से आपके साहस और पराक्रम में न सिर्फ वृद्धि होगी बल्कि आपको यात्राओं से लाभ भी होगा।
आपके कुछ मित्रों के माध्यम से कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट की प्राप्ति संभव है। एक से अधिक आय के स्रोत बन सकते हैं। विदेशी माध्यमों से धन लाभ की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। काफी समय से अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो शनि देव के मार्गी होने से एक अच्छी नौकरी आपको प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी हर लक्ष्य की प्राप्ति होगी और आपके सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि देव अब अष्टम भाव में मार्गी होंगे। इस भाव से जीवन में होने वाली आकस्मिक घटना और हानि का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके दशम भाव द्वितीय भाव और पंचम भाव पर होगी शनि के परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाल रहे जातकों को झटका लग सकता है। इस समय जो काम आप कर रहे हैं उसमें अत्यधिक निवेश की आवश्यकता है और आपको आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बैंक से कर्ज भी लेना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी और आप और आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा अपने सीनियर्स को खुश करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आपको अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। सेहत के लिहाज से समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला प्रतीत हो रहा है। शनि के मार्गी होने से आपकी वाणी में थोड़ी कटुता भी आ सकती है इसलिए अपनी वाणी को मधुर बनाए रखें और पत्नी के साथ या प्रेमी के साथ अत्यधिक बहस न करें।