फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2023: शनि 4 नवंबर से चलेंगे सीधी चाल, इन राशि वालों को 2024 तक मिलेगा किस्मत का साथ

Fri, 08 Sep 2023 12:07 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 08 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
shani margi on 04 november 2023 positive impact on zodiac sign
shani vakri 2023 - फोटो : अमर उजाला

Shani Margi 2023: शनिदेव 04 नवंबर 2023 से वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को 2 राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। शनिदेव कुंभ और मकर राशि के स्वामी ग्रह है। ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय के कारक ग्रह माना गया है। शनिदेव व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर ही शुभ- अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक एक ही राशि में गोचर करते हैं। शनि की धीमी चाल से जातकों पर इनका प्रभाव ज्यादा दिनों तक रहता है। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ स्थान पर होते हैं वे उन्हें हर तरह की सुख-सुविधाएं और ऐशोआराम प्रदान करते हैं, वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में शनि अशुभ रहते हैं तो उस व्यक्ति का जीवन तमाम तरह के संकटों में बीतता है। शनिदेव 17 जून 2023 से कुंभ राशि में वक्री अवस्था में है जो अब 4 नवंबर 2023 को मार्गी हो जाएंगे। शनि की सीधी चाल से यानी मार्गी होने से कई राशि वालों की किस्मत खुल सकती है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन-किन राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। 

shani margi on 04 november 2023 positive impact on zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
शनि का कुंभ राशि में रहते हुए वक्री से मार्गी चाल से चलना बहुत ही शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि से कर्म भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में अच्छी तरक्की के मिलने की प्रबल संभावना है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो सकती है। किसी नई योजना पर कार्यों में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। जमीन-जायदाद की खरीदारी से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। जो लोग नया व्यापार या फिर नई नौकरी की तलाश में है उन्हे सफलता मिल सकती है। 

shani margi on 04 november 2023 positive impact on zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
शनि का मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों के लिए शानदार और भाग्यशाली रहने वाला है। इस राशि के जातकों को 04 नवंबर के बाद से हर एक कार्य में अच्छी सफलता मिल सकती है। थोड़ी मेहनत में ही अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। अचानक से धन लाभ के अवसर आपको मिलेंगे जिससे आपको आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आपका कोई मामला कानूनी वाद-विवाद में है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में कार्यरत जातकों को नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। दूर की यात्रा संभव है और इस दौरान आपको मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani margi on 04 november 2023 positive impact on zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
शनि के मार्गी होने से तुला राशि के जातकों को करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको प्रगति हासिल होगी। अचानक से धन लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे। जो लोग पिछले कई महीनों से नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे उन्हे अब प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। 
विज्ञापन
shani margi on 04 november 2023 positive impact on zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
शनि का वक्री से मार्गी होना कुंभ राशि के जातकों के लिए वरदान साबित होगा। शनिदेव आपकी राशि में ही मार्गी हो रहे हैं। इस कारण से आपके आत्मविश्वास और साहस में पहले के मुकाबले ज्यादा वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो लोग नौकरीपेशा है उन्हे नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव और प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। कारोबारियों को अच्छा धन लाभ और मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। 

यह भी पढ़ें-

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed