Shani Jayanti 2025: हिंदू धर्म में शनि देव को ग्रहों का न्यायाधीश माना जाता है। शनि देव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुरूप फल प्रदान करते हैं। जिन लोगों के कर्म शुभ होते हैं, उन्हें शनि ऊंचाई तक पहुंचा देते हैं, जबकि दुष्कर्म करने वालों को गंभीर दंड भी मिलता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैया जैसे प्रभावों से जूझ रहे लोगों के लिए शनि जयंती बेहद खास मानी जाती है। दरअसल, यह दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि देव का प्राकट्य हुआ था, इसलिए यह तिथि अत्यंत पवित्र मानी जाती है।
{"_id":"68259c279aee66a69c007c73","slug":"shani-jayanti-2025-upay-five-remedies-to-change-your-luck-on-shani-jyanti-shani-ki-sade-sati-ke-upay-2025-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मिलेगी राहत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मिलेगी राहत
Thu, 15 May 2025 01:19 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 15 May 2025 01:19 PM IST
सार
शनि की साढ़ेसाती और ढैया जैसे प्रभावों से जूझ रहे लोगों के लिए शनि जयंती बेहद खास मानी जाती है। यह दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर होता है।
विज्ञापन
Shani Jayanti 2025
- फोटो : adobe
शनि जयंती 2025 की तिथि
- फोटो : अमर उजाला
शनि जयंती 2025 की तिथि
दृक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे शुरू होगी और 27 मई को सुबह 8:31 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर इस बार शनि जयंती 27 मई 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी।
शनि जयंती पर करें ये उपाय
- फोटो : अमर उजाला
शनि जयंती पर करें ये उपाय
वर्तमान में कुंभ, मीन, मेष, सिंह और धनु राशि के जातक शनि के प्रभाव में हैं और उन्हें इस अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।
वर्तमान में कुंभ, मीन, मेष, सिंह और धनु राशि के जातक शनि के प्रभाव में हैं और उन्हें इस अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनि जयंती पर करें ये उपाय
- फोटो : अमर उजाला
सरसों के तेल से अभिषेक
शनि जयंती के अवसर पर शनि देव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
दान करें
इस दिन काले वस्त्र, छाता, लोहे की वस्तुएं, तिल, तेल और अन्न का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इससे शनि दोष शांत होता है।

पाठ और मंत्र जाप:
शनि जयंती पर शनि स्तोत्र, शनि चालीसा और शनि मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे शनि की महादशा या साढ़ेसाती से राहत मिलती है।
काले कुत्ते को रोटी खिलाएं
इस दिन सरसों के तेल लगी रोटी को काले कुत्ते को खिलाना भी शनि को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।