फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar 2025:18 मई को राहु का गोचर, जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर प्रभाव

Thu, 15 May 2025 12:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 May 2025 12:20 PM IST
सार

Rahu Gochar 2025: 18 मई को राहु कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। कुंभ राशि पर शनि का स्वामित्व है। ऐसे में कर्क, सिंह और कन्या राशि पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
rahu gochar 18 may 2025 rahu transit in kumbh rashi know positive and negative effects on kark singh and kanya
राहु के कुंभ राशि में गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock

Rahu Gochar 2025: 18 मई को राहु का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। साल 2025 में तीन सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि, गुरु और राहु का परिवर्तन का है। शनि जहां 29 मार्च 2025 को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, वहीं गुरु 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब छाया ग्रह माने जाने वाले राहु 18 मई, रविवार को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। राहु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। राहु के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक तो कुछ राशि वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 18 मई को राहु के गोचर करने से कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के जीवन में किस तरह का बदलाव आने के संकेत हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

rahu gochar 18 may 2025 rahu transit in kumbh rashi know positive and negative effects on kark singh and kanya
कर्क राशि - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके लिए यह गोचर लाभ कम अशुभता ज्यादा लेकर आ रहा है। आपकी राशि से राहु का गोचर अष्टम भाव में होगा, ऐसे में अचानक परेशानियां, धन हानि, मान-सम्मान में गिरावट और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। 18 मई 2025 को कर्क राशि के लोगों के लिए राहु का गोचर अब अष्टम भाव से होगा। जीवन में जो भी अचानक से घटना घटित होती है उसका विचार अष्टम भाव से ही किया जाता है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके द्वादश भाव, द्वितीय भाव और चौथे भाव पर होगी। कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर कुछ नकारात्मक परिणाम दे सकता है। आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। धन का व्यय होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। 

Surya Gochar 2025: सूर्य के राशि परिवर्तन से इन तीन राशि वालों को करियर में आ सकती हैं परेशानियां

rahu gochar 18 may 2025 rahu transit in kumbh rashi know positive and negative effects on kark singh and kanya
सिंह राशि - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
18 मई को होने जा रहे राहु का कुंभ राशि में परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए भी अच्छा नहीं होगा। यहां सप्तम भाव में आया राहु दांपत्य जीवन के लिए बहुत ही कष्टकारी रहेगा। कुंडली का सप्तम भाव जीवनसाथी और साझेदारी का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में राहु का सप्तम भाव में आने से दांपत्य जीवन के लिए परेशानियों से भरा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। इससे अलावा यहां पर राहु की दृष्टि आपके 11वें भाव, प्रथम भाव और तृतीय भाव पर होगी। सप्तम भाव में राहु का गोचर मिला-जुला प्रभाव देगा। वैवाहिक जीवन में कठिनाई आ सकती है। व्यापार का विस्तार हो सकता है और आपके मित्र आपकी मदद कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ संपत्ति को लेकर कोई विवाद था तो वह सुलझ सकता है। 

Rahu Gochar 2025: 18 मई को राहु करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन राशियों के जातक रहे सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
rahu gochar 18 may 2025 rahu transit in kumbh rashi know positive and negative effects on kark singh and kanya
कन्या राशि - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
18 मई को होने जा रहे राहु का कुंभ राशि में गोचर कन्या राशि के लिए अच्छा और बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। परेशानियों का अंत, अधूरे काम पूरे होंगे और शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के मुताबिक कन्या राशि के जातकों के लिए छठा का राहु बहुत ही शुभ माना जाता है। कन्या राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर छठे भाव में होगा। इस भाव से व्यक्ति के रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके दसवें भाव, द्वादश भाव और द्वितीय भाव पर होगी। आपके लिए राहु का गोचर बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की होगी। शत्रु परास्त होंगे।

Rahu Gochar 2025: 18 मई को राहु के गोचर का मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed