फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: सूर्य के राशि परिवर्तन से इन तीन राशि वालों को करियर में आ सकती हैं परेशानियां

Wed, 14 May 2025 03:20 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 14 May 2025 03:20 PM IST
सार

Surya Gochar 2025: सूर्य 15 मई को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit in Taurus Impact on Zodiac Sign
Sun Transit in Taurus Impact on Zodiac Sign - फोटो : adobe stock

Sun Transit in Taurus Impact on Zodiac Sign: मान-सम्मान के कारक कहे जाने वाले सूर्य 15 मई को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं, इसलिए वृषभ राशि में उनके गोचर का संयोग एक माह बाद बन रहा है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और आत्मा, सम्मान, नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ उच्च पद के कारक है। 12 राशियों में से उन्हें सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है। कुंडली में उनके प्रभाव से जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि और करियर में सफलता मिलती हैं। इसके अलावा उनके गोचर से भी कुछ जातकों को विशेष लाभ मिलता है। ऐसे में सूर्य के वृषभ राशि में जाने से किन राशि वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते है, यह जानते हैं।

Surya Gochar 2025 Sun Transit in Taurus Impact on Zodiac Sign
आपको आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा रहेगा। आपको घर व बाहर कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें आएंगी। इस दौरान इच्छा के विरुद्ध स्थानांतरण हो सकता है। विवादित मामले बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। विवादों से दूरी बनाकर रखेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। 

Surya Gochar 2025 Sun Transit in Taurus Impact on Zodiac Sign
नया काम मिलने से तनाव का स्तर बढ़ेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के लिए यह गोचर सावधानी बरतने वाला रहेगा। आप इस अवधि में किसी भी नए काम को करने से बचें। यात्रा पर न जाना बेहतर रहेगा। किसी के वाद-विवाद में न पड़े। ससुराल पक्ष से संबंधों में खटास आ सकती है। बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय चुनौतियों भरा रहेगा। नया काम मिलने से तनाव का स्तर बढ़ेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit in Taurus Impact on Zodiac Sign
समाज में प्रभाव कम महसूस होगा। समय सामाजिक रूप से चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
संतान संबंधी चिंताएं बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास बढ़ेगी, जो तनाव का कारक बन सकता है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशीलन रहें। किसी भी कार्य को गोपनीय तरीके से करें। आप रुपए उधार न दें। समाज में प्रभाव कम महसूस होगा। समय सामाजिक रूप से चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Guru Gochar: आज मिथुन राशि में किया गुरु ग्रह ने प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Top 5 Struggling Zodiac Signs: इन 5 राशियों को मिलती है सफलता सबसे देर से, लेकिन बनते हैं सबसे मजबूत इंसान
Jyeshth Sankranti: ज्येष्ठ संक्रांति पर शिव योग का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बौछार



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed