फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2025: शनि राशि परिवर्तन करने से इन राशियों के गाड़ी, बंगला और धन दौलत के सपने हो सकते हैं पूरे

Tue, 11 Feb 2025 01:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Feb 2025 01:48 PM IST
सार

Shani Gochar 2025:  शनि इस साल अपनी स्वराशि कुंभ की यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में शनि कुछ राशि वालों पर विशेष मेहरबान होंगे, जिससे उनका अच्छा समय शुरू होने के अच्छे संकेत हैं।

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Saturn Transits in Meen Rashi Know About Lucky Zodiac Signs
साल 2025 में शनि का मीन राशि में परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योति शास्त्र में शनिदेव की विशेष भूमिका होती है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, जिस कारण से इनका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर लंबे समय तक रहता है। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद अगली राशि में प्रवेश करते हैं। शनि के गोचर करने से कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है जबकि कुछ पर से खत्म हो जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना गया है। शनिदेव के बारे में ज्योतिषीय मान्यता है कि जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है शनिदेव उन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं,वहीं जो व्यक्ति बुरे कर्म करता शनिदेव उनक दंडित भी करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव अच्छे भाव में होते हैं वे व्यक्ति को रंक से राजा भी बना देते हैं, वहीं जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव पीड़ित होते हैं उनको जीवन में कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती है। शनि इस साल अपनी स्वराशि कुंभ की यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में शनि कुछ राशि वालों पर विशेष मेहरबान होंगे, जिससे उनका अच्छा समय शुरू होने के अच्छे संकेत हैं।



Shani Gochar 2025: होली के बाद इन राशियों में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे शनि, धन-धान्य से भर जाएगा घर

Shani Gochar 2025 Saturn Transits in Meen Rashi Know About Lucky Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala

साल 2025 में इनकी चमकेगी किस्मत

तुला राशि
तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। ऐसे में शनिदेव जिन जातकों की जन्म कुंडली में तुला राशि में होते हैं उन पर हमेशा अपनी कृपा रखते हैं। 29 मार्च 2025 को शनि के गोचर होने पर तुला राशि के जातकों पर शनिदेव विशेष कृपा रखेंगे। शनि की शुभ स्थिति से इन राशि के जातकों को भौतिक सुख-सुविधा, वाहन और मकान का सुख मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिसे हर एक कार्यो में सफलता मिलेगी। पुराने लेन-देन का निपटारा होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत अच्छी और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। 

Surya Gochar 2025: मार्च में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश

Shani Gochar 2025 Saturn Transits in Meen Rashi Know About Lucky Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही लाभकारी और शुभ रहने वाला है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नए अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले स्थिति अच्छी होगी। धनागमन के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन और संपत्ति के सुख में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। समाज में अच्छा मान-सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Saturn Transits in Meen Rashi Know About Lucky Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि का राशि परिवर्तन शुभ संकेत है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनको नए-नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। निवेश संबंधी मामलों में आपके लिए शनि का गोचर बहुत ही शुभ रहेगा। धन-दौलत और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Saturn Transits in Meen Rashi Know About Lucky Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि का गुरु की राशि मीन में गोचर बहुत ही शुभफलदायी होने वाला साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे हर एक कार्यो में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए कोई नई डील मिलने से व्यापार में अच्छी खासी ग्रोथ होने की संभावना है। शनिदेव की विशेष कृपा होने से वाहन और मकान का सुख प्राप्त हो सकता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed