फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को इन राशियों में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे शनि, धन-धान्य से भर जाएगा घर

Thu, 27 Mar 2025 12:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 12:16 PM IST
सार

Shani Gochar In Meen Rashi: वैदिक पंचांग के अनुसार कर्मफलदाता शनि देव  29 मार्च को रात 11 बजकर 01 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं ।  शनि देव  गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने से कई जातकों लाभ मिलने की संभावना है। शनि देव कुछ राशियों में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Chandi ke Paye The Transit of Saturn in Pisces and Its Positive Impact on These Zodiac Signs
shani gochar 2025 - फोटो : amarujala

Shani Wear Chandi Ke Paye:  न्याय के कारक ग्रह शनि 29 मार्च को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव चांदी के पायों के साथ कुछ राशियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करेंगे। जब भी शनि राशि परिवर्तन करते हैं और चंद्रमा से दूसरे, पांचवें और नवम भाव में जाते हैं, तो इसे चांदी का पाया कहा जाता है। इसके प्रभाव से जहां कुछ राशियों के लिए ये राशि परिवर्तन मुश्किलें बढ़ा सकता है वहीं तीन राशियों के लिए शनि का राशि परिवर्तन अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।   



Shani Gochar 2025: शनि अब पहुंचेंगे मीन राशि में, जानें किसे फायदा और किसे नुकसान

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें क्या करना है और क्या नहीं

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला

Shani Gochar 2025 Chandi ke Paye The Transit of Saturn in Pisces and Its Positive Impact on These Zodiac Signs
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

शनि गोचर की तिथि 
वैदिक पंचांग के अनुसार कर्मफलदाता शनि देव 29 मार्च को रात 11 बजकर 01 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।  शनि देव  गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने से कई जातकों लाभ मिलने की संभावना है। शनि देव कुछ राशियों में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आइए जानते हैं शनि देव के चांदी के पाये के साथ प्रवेश करने से किन राशियों को मिल सकता है धन लाभ।  है। 

Shani Gochar 2025 Chandi ke Paye The Transit of Saturn in Pisces and Its Positive Impact on These Zodiac Signs
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और आपके नवम भाव में गोचर करेंगे। कर्क राशि में शनि देव चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। भाग्य भाव में होने के कारण  कर्क राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। वित्तीय दृष्टिकोण से भी यह गोचर आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। करियर में आप नई ऊंचाइयों को छूएंगे, और कुछ अप्रत्याशित स्रोतों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से किए गए निवेश भी आपको अच्छे लाभ देंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी आय में मनचाही वृद्धि देखने को मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा, और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके सपने भी शनि देव पूरा कर सकते हैं। व्यापारियों को बेहतरीन डील्स मिलेंगी। आपकी पूर्व में की गई मेहनत इस गोचर के दौरान  रंग लाएगी, और पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Chandi ke Paye The Transit of Saturn in Pisces and Its Positive Impact on These Zodiac Signs
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
मार्च के महीने में मीन राशि में प्रवेश करते ही शनि देव आपके पंचम भाव पर प्रभाव डालेंगे। इस दौरान शनि चांदी का पाया धारण कर मीन राशि में गोचर करेंगे। आपके लिए यह गोचर कई दृष्टियों से उत्कृष्ट साबित होगा। इस गोचर के दौरान आप जो भी कार्य प्रारंभ करेंगे, उससे आपको लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा, कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना भी होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोग ऊंचे पदों पर पहुंच सकते हैं। मार्च के बाद पारिवारिक माहौल और भी खुशनुमा हो जाएगा। इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकेंगे। यदि आप भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शनि देव इस सपने को भी साकार कर सकते हैं। शनि का मीन राशि में गोचर आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा और सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Chandi ke Paye The Transit of Saturn in Pisces and Its Positive Impact on These Zodiac Signs
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
शनि देव मीन राशि में गोचर करने के बाद आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे।  शनि का चांदी का पाया कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मार्च महीने के बाद धीरे-धीरे सुधरने लगेगी। धन से संबंधित कई मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस गोचर के दौरान आप धन का निवेश भी कर सकते हैं। कुंभ राशि के जातकों के कई लम्बित कार्य पूरे हो सकते हैं। शनि के इस गोचर के दौरान आपको कमाई का एक नया स्रोत मिल सकता है। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में भी आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed