फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: मार्च में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश

Tue, 11 Feb 2025 12:01 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 11 Feb 2025 12:01 PM IST
सार

ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और वह सिंह राशि के स्वामी ग्रह है। कहते हैं कि कुंडली में सूर्य की स्थिति से व्यक्ति को करियर और नौकरी में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं और समाज में भी मान-सम्मान मिलता है।

विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit In Pisces These Zodiac Sign will get benefits
ज्योतिषियों की गणना के अनुसार मार्च में माह में मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के मीन राशि मे - फोटो : अमर उजाला

Surya Gochar 2025: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और वह सिंह राशि के स्वामी ग्रह है। कहते हैं कि कुंडली में सूर्य की स्थिति से व्यक्ति को करियर और नौकरी में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं और समाज में भी मान-सम्मान मिलता है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य लगभग 30 दिनों तक एक राशि में रहते हैं और वह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। बता दें कि एक बार फिर सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।



ज्योतिषियों की गणना के अनुसार सूर्य मार्च माह में मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के मीन राशि में आने से इन तीन राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। वहीं सूर्य आत्मा, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता के कारक ग्रह है। ऐसे में उनके गोचर से इन जातकों को समाज में मान-सम्मान और नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं

Surya Gochar 2025 Sun Transit In Pisces These Zodiac Sign will get benefits
कोर्ट में चल रहा मामला पक्ष में आ सकता है। यदि आप किसी नई नौकरी की तालाश कर रहे थे, तो कोई ऑफर मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य के मीन राशि में आने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। सूर्य के प्रभाव से आपके लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से कार्यक्षेत्र में लाभ की प्राप्ति संभव है। कोर्ट में चल रहा मामला पक्ष में आ सकता है। यदि आप किसी नई नौकरी की तालाश कर रहे थे, तो कोई ऑफर मिल सकता है। बात अगर लव लाइफ की करें तो वह शानदार रहने वाली है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

Surya Gochar 2025 Sun Transit In Pisces These Zodiac Sign will get benefits
आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। लव पार्टनर से आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
सूर्य के मीन राशि में आने से आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। आपका भक्ति में खूब मन लगेगा। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सिनेमा, मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त होगी। आप सामान्य से अधिक समय घर पर बिताएंगे। नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय बिल्कुल शुभ रहेगा।  व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। लव पार्टनर से आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit In Pisces These Zodiac Sign will get benefits
आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने से मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
ज्योतिषियों की मानें तो इस राशि वालों को नौकरी में किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि परिवार में किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी तो वह अब समाप्त हो सकती है। कोर्ट में चल रहे मामले से राहत मिल सकती है। आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने से मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। यदि आप लंबे समय से कोई पसंदीदा वस्तु खरीदने की योजना बना रहे थे तो अब उसे खरीद सकते हैं। विवाह के लिए किसी योग्य जातक का रिश्ता आ सकता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed