फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Shani Yog: सावन में गुरु शनि योग से बरसेगी इन राशियों पर कृपा, मिलेगा आशीर्वाद

Tue, 01 Jul 2025 01:14 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 01:14 PM IST
सार

Guru-Shani Yog: सावन माह की शुरुआत के साथ बृहस्पति और शनि की शुभ दृष्टि कुछ राशियों पर विशेष कृपा बरसाने वाली है। ये समय भाग्य, सफलता और मानसिक शांति देने वाला साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Sawan 2025 Guru-Shani Yog to Bring Sudden Gains and Spiritual Growth
गुरू उदय शनि वक्री 2025 - फोटो : adobe stock

Guru Uday Saturn Retrograde 2025: सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायक माने जाने वाले सावन मास की शुरुआत इस वर्ष 11 जुलाई से होगी, जो 9 अगस्त तक चलेगा। शिव भक्ति के इस विशेष महीने में ग्रहों की चाल भी काफी शुभ संकेत दे रही है। 7 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति उदय होंगे और संपूर्ण सावन माह में अपनी सकारात्मक ऊर्जा से कई राशियों पर कृपा बरसाएंगे। वहीं 13 जुलाई को शनि देव वक्री अवस्था में जाएंगे और इसी अवस्था में रहकर लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे।


July Lucky Rashifal : सुख-समृद्धि से भरपूर होगा जुलाई का महीना, इन 5 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
बृहस्पति और शनि दोनों ही शक्तिशाली ग्रह इस समय एक खास योग बना रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए सौभाग्य, पदोन्नति और आकस्मिक धनलाभ के द्वार खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां और नई उपलब्धियां इन जातकों की राह में आ सकती हैं। आइए जानते हैं वे कौन-सी राशियाँ हैं, जिनके भाग्य को सावन का यह शुभ संयोग रोशन करने वाला है।
Numerology: जुलाई का महीना इन मूलांकों के लिए रहेगा शुभ, करियर में आएगा बदलाव

Sawan 2025 Guru-Shani Yog to Bring Sudden Gains and Spiritual Growth
नए निवेश के लिए भी यह एक उपयुक्त समय है। - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि 
वृष राशि के जातकों के लिए जुलाई महीना विशेष रूप से आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहेगा। बृहस्पति आपकी कुंडली के धन भाव में उदित हो रहे हैं और शनि आय स्थान पर वक्री हो रहे हैं, जिससे आमदनी बढ़ने के प्रबल योग बनेंगे। पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नए निवेश के लिए भी यह एक उपयुक्त समय है। धन के नए स्रोत खुलेंगे और आप वित्तीय रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। साथ ही, व्यवसाय या नौकरी के सिलसिले में लंबी यात्राएं भी हो सकती हैं जो लाभकारी सिद्ध होंगी।

Sawan 2025 Guru-Shani Yog to Bring Sudden Gains and Spiritual Growth
आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
जुलाई का महीना मिथुन राशि वालों के लिए नए आरंभ और सफलता की राह खोल सकता है। जो जातक अब तक विवाह का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह समय अच्छे प्रस्ताव लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आप अपने साथी के साथ समय बिताकर आत्मिक संतोष पाएंगे। बेरोजगार युवाओं को इस दौरान रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं जो नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें बेहतर प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी और आप अपने हर निर्णय को दृढ़ता से आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 Guru-Shani Yog to Bring Sudden Gains and Spiritual Growth
कार्यस्थल पर जिम्मेदारी और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
इस महीने कर्क राशि के जातकों को ग्रहों का विशेष साथ मिलने जा रहा है। गुरु के उदय और शनि के वक्री प्रभाव से भाग्य पक्ष मज़बूत रहेगा। करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है, जिससे पारिवारिक वातावरण आनंदपूर्ण बना रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ सकती हैं। कुल मिलाकर, ये समय आपके जीवन में नयापन और संतुलन लेकर आएगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed