फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: जुलाई का महीना इन मूलांकों के लिए रहेगा शुभ, करियर में आएगा बदलाव

Tue, 01 Jul 2025 12:34 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

Numerology: 7 अंक का संबंध केतु ग्रह से होता है। ऐसे में जुलाई महीने में मूलांकों पर केतु का प्रभाव बना रहेगा। हालांकि कुछ जातकों को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति संभव है। 

विज्ञापन
July Numerology Prediction Lucky Mulank Number in July 2025 Monthly numerology prediction in Hindi
July Numerology Prediction - फोटो : freepik

July Numerology Prediction: साल 2025 का सातवां महीना यानी जुलाई प्रारंभ हो चुका है। इस माह जहां सूर्य, शनि और गुरु राशियों पर कृपा बरसाएंगे, वहीं कुछ मूलांकों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा। बता दें, जुलाई 7वां महीना है और अंक शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण संख्या माना गया है। दरअसल, 7 अंक का संबंध केतु ग्रह से होता है। ऐसे में जुलाई महीने में मूलांकों पर केतु का प्रभाव बना रहेगा। हालांकि कुछ जातकों को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति संभव है। इन्हें करियर, निवेश और रिश्तों में शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही लंबे समय से अटके काम भी बन सकते हैं। आइए इन लकी मूलांक के बारे में जानते हैं।

July Numerology Prediction Lucky Mulank Number in July 2025 Monthly numerology prediction in Hindi
July Numerology Prediction - फोटो : adobe stock

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए जुलाई महीना खास रहेगा। अगर किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो सबका साथ बना रहेगा। माह की शुरुआत से ही आपको समय, धन और ऊर्जा का संतुलन साधना होगा। यात्रा के लिए अगर जा रहे हैं, तो साथी को साथ रखें। निवेश में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार सामान्य रहने वाला है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन

July Masik Rashifal 2025: ग्रहों की चाल के साथ क्या बदलेंगे आपके सितारे? यहां पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल

July Numerology Prediction Lucky Mulank Number in July 2025 Monthly numerology prediction in Hindi
July Numerology Prediction - फोटो : adobe stock

मूलांक 2
मूलांक 2 के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। कार्य के प्रति आपका आत्मविश्वास बढे़गा। संवाद को प्राथमिकता दें। व्यापार के लिए अगर कोई राज्य की यात्रा करते हैं, तो धैर्य रखें सफलता मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। छात्रों को परीक्षा का नया अपडेट मिल सकता है। माह के मध्य तक वाहन खरीदने पर विचार करेंगे।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग -नीला

July Love Rashifal: जुलाई माह में किसे मिलेगा साथी का साथ, किसे करना होगा इंतज़ार? पढ़ें मासिक लव राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
July Numerology Prediction Lucky Mulank Number in July 2025 Monthly numerology prediction in Hindi
July Numerology Prediction - फोटो : adobe stock

मूलांक 4
मूलांक 4 के लोग अपने आसपास सकारात्मकता बनाए रखें। माह की शुरुआत में कुछ उलझने हो सकती हैं, लेकिन जुलाई के आखिर में परिस्थितियां बेहतर होने की संभावना है। आत्मविश्वास आपका बढ़ेगा जिससे काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। लव लाइफ बिता रहे लोगों के रिश्ते साथी के साथ मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व को सराहा जाएगा। वेतन में वृद्धि होने पर भौतिक सुख बढेगा। निवेश में सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू होंगे। करियर के लिहाज से समय शुभ है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन
July Numerology Prediction Lucky Mulank Number in July 2025 Monthly numerology prediction in Hindi
July Numerology Prediction - फोटो : adobe stock

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए यह महीना नए अवसर लेकर आया है। आपको नई नौकरी की प्राप्ति के योग है। बिजनेस और समाज दोनों जगह मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जल्दबाजी दिखाने से बचें। रिश्तों में अनबन या मतभेद चल रहा था, तो वह दूर होगा। छात्रों को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा।  प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। करियर में अच्छे परिणाम के योग है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

 

July Lucky Rashifal : सुख-समृद्धि से भरपूर होगा जुलाई का महीना, इन 5 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed