फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Lucky Rashifal : सुख-समृद्धि से भरपूर होगा जुलाई का महीना, इन 5 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Tue, 01 Jul 2025 11:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 11:52 AM IST
सार

Lucky Zodiac Signs: जुलाई 2025 का महीना पांच राशियों के लिए भाग्य, धन और तरक्की के नए द्वार खोल सकता है। शुभ ग्रहों की दृष्टि इन जातकों को विशेष सफलता और समृद्धि दिला सकती है।

विज्ञापन
These 5 Zodiac Signs Will Prosper in July Fame Fortune and Financial Growth Await
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : adobe

Lucky Zodiac Sign July Month: ग्रह-नक्षत्र की स्थिति समय-समय पर परिवर्तित होती रहती है और उसी के अनुरूप जीवन के विविध क्षेत्रों में भी बदलाव आते हैं। हर महीना अपने साथ नई संभावनाएं और नई चुनौतियां लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसी ही विशेषताओं के साथ दस्तक दे चुका है। इस समय ग्रहों की गति और स्थिति ऐसी बनी हुई है, जो कुछ विशिष्ट राशियों के जीवन में सौभाग्य, संपन्नता और उत्साह का नया अध्याय लिख सकती है। जिन राशियों पर शुभ ग्रहों की दृष्टि है, उन्हें धन, पद, प्रतिष्ठा और पारिवारिक संतुलन जैसे क्षेत्रों में विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
July Love Rashifal: जुलाई माह में किसे मिलेगा साथी का साथ, किसे करना होगा इंतज़ार? पढ़ें मासिक लव राशिफल
जिन जातकों के लिए लंबे समय से प्रयास का परिणाम नहीं मिल रहा था, उनके लिए अब समय अनुकूल बनने जा रहा है। जुलाई 2025 का महीना विशेष रूप से पांच राशियों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियाँ हैं, जिनके जीवन में यह महीना तरक्की, लाभ और खुशहाली का संकेत लेकर आया है।
July Masik Rashifal 2025: ग्रहों की चाल के साथ क्या बदलेंगे आपके सितारे? यहां पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल

These 5 Zodiac Signs Will Prosper in July Fame Fortune and Financial Growth Await
प्रमोशन या विभागीय बदलाव की प्रबल संभावना है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
इस माह मेष राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में नई दिशाएं मिल सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन चाहने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। प्रमोशन या विभागीय बदलाव की प्रबल संभावना है। कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व को सराहा जाएगा और ज़िम्मेदारियों में वृद्धि संभव है। लंबे समय से जो धन अटका हुआ था, वह अब मिलने के योग बना रहा है। निवेश से लाभ के संकेत हैं। संपत्ति या वाहन संबंधी निर्णयों में भी सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस में वृद्धि और वित्तीय स्थिरता महसूस होगी।

These 5 Zodiac Signs Will Prosper in July Fame Fortune and Financial Growth Await
आय में अचानक वृद्धि के प्रबल योग हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
जुलाई में वृषभ राशि के लोगों को पुराने प्रयासों का फल मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जो लोग प्रमोशन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। निजी व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय नई साझेदारियों या विस्तार के लिए अनुकूल रहेगा। आय में अचानक वृद्धि के प्रबल योग हैं। अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। किसी पुराने लेन-देन का भुगतान हो सकता है। धन का आगमन सुखद रहेगा, लेकिन खर्चों पर थोड़ी निगरानी आवश्यक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 Zodiac Signs Will Prosper in July Fame Fortune and Financial Growth Await
नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
इस महीने तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलने की संभावना है। जो लोग निजी क्षेत्र में हैं, उनके लिए पदोन्नति या प्रशंसा का समय है। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यवसायी जातकों को नई डील या अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से जुलाई लाभकारी रहेगा। पुराने निवेशों से लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार में वृद्धि और नकदी प्रवाह बेहतर होगा। बैंकिंग, क़ानूनी या सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन
These 5 Zodiac Signs Will Prosper in July Fame Fortune and Financial Growth Await
आय के नये स्त्रोत सामने आएंगे। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में परिवर्तन या विस्तार का है। यदि आप विदेश में पढ़ाई या नौकरी की योजना बना रहे हैं, तो यह स्वीकृति प्राप्त करने का उत्तम समय है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नये स्त्रोत सामने आएंगे। पार्ट-टाइम काम या साइड प्रोजेक्ट से भी आमदनी बढ़ सकती है। लंबे समय से की गई मेहनत अब फल देने लगेगी। हालाँकि खर्चों में भी वृद्धि होगी, फिर भी बैलेंस बना रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed