2021 में राहु किन राशियों पर रहेंगे भारी और किसे करेंगे मालामाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से द्वितीय भाव में राहु स्वास्थ्य के प्रति विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। परिवार में भी आपसी सामंजस्य रखने में कठिनाइयां आ सकती हैं। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जहां जरूरत ना हो वहां अपनी बात ना रखें। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021
वृषभ राशि
आपकी राशि में गोचर कर रहे राहु कई बार आपकी बुद्धि को भ्रमित करने की कोशिश करेंगे। यद्यपि कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा किंतु निर्णय लेने में विलंब ना करें। आलस्य की अधिकता आ सकती है। गले से संबंधित समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृषभ राशिफल 2021
मिथुन राशि
राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे राहु अत्यधिक भागदौड़ का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का संयोग अधिक बनेगा किंतु वाहन सावधानी पूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस तथा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मिथुन राशिफल 2021
कर्क राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर कर रहे राहु आपके लिए कई तरह के खट्टे-मीठे अनुभव करवाएंगे। आयके साधन बढ़ेंगे। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी किंतु मित्रों अथवा संबंधियों की संगति में नशाखोरी का शिकार हो सकते हैं सावधान रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतर रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: कर्क राशिफल 2021