फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खत्म हुई सूर्य-राहु की अशुभ युति, अब इन राशि राशि वालों के अच्छे दिन हुए शुरू

Mon, 22 Apr 2024 06:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 22 Apr 2024 06:43 AM IST
सार

मीन राशि में करीब एक महीने तक राहु-सूर्य की युति से  बना अशुभ योग खत्म हो गया है। सूर्य-राहु की युति खत्म होने से कुछ राशि पर पड़ने वाला अशुभ प्रभाव अब खत्म हो गया है। सूर्य-राहु की युति खत्म होने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

विज्ञापन
rahu and surya yuti grahan yod end these zodiac sign will be lucky
मीन राशि में बना राहु-सू्र्य की युति हुई खत्म - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है और एक राशि में करीब 18 महीने तक रहता है। राहु इस समय मीन राशि में विराजमान है जिसके कारण समय-समय पर अन्य ग्रहों के साथ युति होती है। राहु की अन्य ग्रहों के साथ युति होने से कई तरह के योग बनते हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले तक मीन राशि में राहु-सूर्य की युति बनी हुई थी जिससे अशुभ ग्रहण योग का निर्माण हुआ था। जैसे कि मालूम है कि सूर्य हर माह अपनी राशि बदल देते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य अब मीन राशि की यात्रा की अपनी यात्रा को छोड़कर मेष राशि में आ गए हैं। जिस कारण से मीन राशि में करीब एक महीने तक राहु-सूर्य की युति से  बना अशुभ योग खत्म हो गया है। सूर्य-राहु की युति खत्म होने से कुछ राशि पर पड़ने वाला अशुभ प्रभाव अब खत्म हो गया है। सूर्य-राहु की युति खत्म होने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। 

rahu and surya yuti grahan yod end these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
करीब एक महीने तक मीन राशि में सूर्य-राहु की युति से बना अशुभ ग्रहण योग खत्म होने से मीन राशि के लोगों के शुभ दिन शुरू हो  गए हैं। आपकी राशि में सूर्य-राहु की युति खत्म होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके सभी कार्यों में आने वाली अड़चनें अब खत्म होंगी। करियर में आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरी पेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलती दिखेगी। धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुखी और संपन्नता आएगी। 

देवगुरु बृहस्पति का 1 मई से वृषभ राशि में गोचर : जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

rahu and surya yuti grahan yod end these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य और राहु की युति खत्म होने से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आपको अपने भाग्य का साथ अब मिलना शुरू होगा। अचानक से धन लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति होगी। जो लोग किसी व्यापार से संबंध रखते है उनको अच्छा मुनाफा मिलना दोबारा से शुरू हो जाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। 

Weekly Horoscope (22 To 28 April): सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
rahu and surya yuti grahan yod end these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य-राहु की युति खत्म होने से इनके करियर और कारोबार में वृद्धि देखने को मिल सकती है। सूर्य-राहु की यह युति आपके कर्म भाव में बनी हुई थी और अब यह युति खत्म होने से अशुभ ग्रहण योग भी समाप्त हो गया है। जिससे करियर और कारोबार में सफलता हासिल होने शुरू होगी। नौकरीपेश जातकों प्रमोशन और सैलरी में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक मौके मिलेंगे। जो लोग कई महीने से नौकरी की तलाश में उन्हें अब नई नौकरी के मौके मिलेंगे। 
Mars Transit 2024: मंगल का मीन राशि में प्रवेश, इन 5 राशि के लोगों को हो सकता है फायदा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed