{"_id":"6624b3ca7751337fcb0bde67","slug":"mars-transit-in-meen-mangal-gochar-2024-make-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2024-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mars Transit 2024: मंगल का मीन राशि में प्रवेश, इन 5 राशि के लोगों को हो सकता है फायदा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mars Transit 2024: मंगल का मीन राशि में प्रवेश, इन 5 राशि के लोगों को हो सकता है फायदा
Sun, 21 Apr 2024 12:07 PM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
मंगल का मीन राशि में गोचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति पृथ्वी पुत्र मंगल 23 अप्रैल की सुबह 08 बजकर 38 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 01 जून को दोपहर बाद 03 बजकर 37 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। मीन राशि पर उनके गोचरकाल का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। ऐसे में यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें। झगड़े-विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है, बड़े कर्ज के लेन-देन से भी बचें। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाएगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी किंतु कार्यक्षेत्र का विस्तार निरंतर होता रहेगा।

मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव उतार-चढ़ाव के बावजूद अच्छी सफलता देगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। जमीन जायदाद का क्रय-विक्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकारी विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अच्छा है लाभ उठा सकते हैं, टेंडर आदि के लिए भी आवेदन करना हो तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अदम्य साहसी और पराक्रमी बनाएगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जिम्मेवारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।