Pitra Dosh: लाल किताब में 10 प्रकार के पितृ दोष, करे कोई और भरे कोई, कैसे पाएं छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. पूर्वजों का ऋण : आपके पूर्वजों या पितरों के द्वारा किए गए पाप कर्म का फल आपको भुगतना पड़ रहा है जो यह पूर्वजों का ऋण आप पर लगा है। यानी करे कोई और भरे कोई। यदि यह आपकी कुंडली में ऋण है तो खून से जुड़े रिश्तेदारों की कुंडली में भी होगा। इसका लक्षण यह है कि सभी कार्य अटके पड़े रहेंगे और रिश्तों में आपसी प्रेम नहीं रहेगा। राजयोग भी नष्ट हो जाता है।
उपाय : पूरे परिवार को ही इसका उपाय करना होता है। सभी सदस्य बराबरी का धन या अनाज एकत्रित करके मंदिर में दान करें। गुरु का उपाय करें।
2. पितृ ऋण : यदि जातक की कुंडली में शुक्र, बुध या राहु दूसरे, पांचवें, नौवें अथवा बारहवें भाव में है तो यह पितृ ऋण की कुंडली मानी जाएगी। पूर्व में पूर्वजों ने पुजारी बदला होगा या किसी मंदिर अथवा देव स्थान पर तोड़फोड़ की होगी। यह भी हो सकता है कि पीपल का पेड़ काटा होगा। ऐसे में यह ऋण आप पर लगा है।
उपाय: परिवार के सभी सदस्यों से सिक्के के रूप में पैसे इकट्ठा करें और गुरुवार के दिन पूरे पैसे मंदिर में दान कर दें। पीपल के पेड़ को समय समय पर जल अर्पित करते रहें।
उपाय: सभी सगे संबंधियों के सहयोग से बराबर-बराबर पैसे इकट्ठा करके यज्ञ कराना चाहिए।
4. मातृ ऋण : यदि कुंडली में केतु चौथे भाव में है तो यह मातृ ऋण की कुंडली मानी जाएगी। कारण यह माना जाता है कि आपके पूर्वजों ने किसी मां को उपेक्षित किया होगा या उसे सताया होगा। यह भी माना जाता है कि बच्चे के जन्म के बाद मां को उससे दूर रखा होगा। इसका संकेत यह है कि आसपास के कुएं में कचरा आप कचरा डाल रहे हैं या नाला बन गई नदी में कचरा फेंक रहे हैं। आप बदबू वाले क्षेत्र में रहते हैं।
उपाय: अपने सभी सगे संबंधियों से बराबर-बराबर मात्रा में चांदी या चावल लेकर किसी नदी में बहाएं।
उपाय: सभी सगे संबंधियों से बराबर-बराबर मात्रा में पैसे लेकर उससे 100 गायों को ताजा हरा चारा खिलाएं।
6. संबंधी का ऋण : लाल किताब के अनुसार जब बुध और केतु कुंडली के प्रथम अथवा आठवें भाव में हो, तो जातक पर संबंधी का ऋण माना जाता है। इसका कारण यह हो सकता है कि आपके पूर्वजों ने किसी की फसल या घर में आग लगाई हो, किसी को जहर दिया हो अथवा किसी की भैंस को मार डाला हो। इसका संकेत यह है कि घर के बच्चों के जन्मदिन पर, त्योहारों पर या अन्य महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्यक्रम पर घर परिवार से दूर रहना और रिश्तेदारों से कभी नहीं मिलना।
उपाय: अपने सभी सगे संबंधियों से बराबर-बराबर मात्रा में पैसे लेकर उससे दूसरों की मदद के लिए किसी डॉक्टर को दें या उससे दवाएं खरीदकर धर्मार्थ संस्थाओं को दें।
उपाय: सभी सगे संबंधियों से पीले रंग की कौड़ियां खरीद कर उसे एक जगह इकट्ठी करके जलाकर राख कर दें और उस राख को उसी दिन नदी में बहा दें।
8. जालिमाना ऋण : कुंडली में सूर्य, चन्द्रमा, मंगल कुंडली के दसवें और ग्यारहवें भाव में हो, तो जातक को जालिमाना ऋण लगता है। इसका कारण यह है कि आपके पूर्वजों या पितरों ने किसी को अपने को धोखा दिया होगा, उसे घर से बाहर निकाल दिया होगा या उसका हक मारा होगा। इसका संकेत यह है कि आपके घर का एक द्वार दक्षिण में खुलता होगा, घर किसी कुएं के ऊपर निर्मित किया होगा या घर की जमीन किसी ऐसे व्यक्ति से ली गई होगी जिसके पुत्र न हो।
उपाय: सभी परिजनों से अनाज या भोजन एकत्रित करके अलग-अलग जगह की 100 मछलियों या मजदूरों को भोजन कराएं।
यह भी पढ़ें-
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?
- राशिफल 2023
- अंकज्योतिष राशिफल 2023