{"_id":"68b3f2597705a21135036c41","slug":"october-planet-transit-2025-surya-budh-mangal-yuti-in-tula-rashi-impact-on-these-zodiac-sign-2025-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य, बुध और मंगल तीन ग्रह आएंगे एक साथ, दुर्लभ संयोग से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
सूर्य, बुध और मंगल तीन ग्रह आएंगे एक साथ, दुर्लभ संयोग से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Sun, 31 Aug 2025 12:27 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:27 PM IST
सार
अक्तूबर माह में मंगल, सूर्य और बुध तीन ग्रहों की युति एक राशि में होगी जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। जिससे कुछ राशि वालों के भाग्य में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
तुला राशि में सूर्य, बुध और मंगल की युति
- फोटो : adobe stock
वैदिक ज्योतिष में समय-समय पर ग्रहों के गोचर करने से कई तरह के योगों को निर्माण होता है। ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर करने से त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। अक्तूबर माह में मंगल, सूर्य और बुध तीन ग्रहों की युति एक राशि में होगी जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। आपको बता दें कि 13 अक्तूबर को मंगलदेव तुला राशि में आ जाएंगे, 17 अक्तूबर को सूर्यदेव तुला राशि में और बुध देव 3 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से तुला राशि में मंगल, बुध की सूर्य की महायुति होगी। तीन प्रमुख ग्रहों की तुला राशि में युति होने से कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। धन लाभ के अच्छे आसार और कार्य में सफलता के योग बनेंगे। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियों के बारे में।
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए त्रिग्रही योग का बना बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा। यह योग आपकी राशि से चौथे स्थान पर बनेगा जिसे आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको वाहन के सुख की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर तरक्की और लाभ मिलने के अच्छे योग बनते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। आपको मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। जिन लोगों का काम प्रॉपर्टी से जुड़ा उनके अच्छी डील हासिल हो सकती है। परिवार जनों से संबंध मजबूत होंगे।

Chandra Grahan 2025: सितंबर में इस दिन लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब लगेगा सूतक
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
अक्तूबर माह में तुला राशि में सूर्य, बुध और मंगल की युति बहुत ही लाभकारी साबित होगी। आपकी कुंडली में यह योग आपके लग्न भाव में बनेगा जिससे आपको मान-सम्मान में वृद्धि और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में है उनके रिश्तों में गहराई आ सकती है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

Chaturgrahi Yoga: सूर्य की राशि में शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग आपकी राशि से दूसरे भाव यानी धन के स्थान पर बनेगा। जिससे आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनको नई नौकरी के कई बेहतरीन अवसर मिल सकते है। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। इस दौरान आपकी कला और संस्कृति की तरफ रूझान बढ़ेगा।